happy birthday nysa devgan: lifestyle nysa devgan birthday see what kind of clothes does ajay devgn and kajol daighter likes

1/9

अजय देवगन की लाडली न्यासा को पसंद है इस तरह के कपड़े

अजय देवगन की लाडली न्यासा को पसंद है इस तरह के कपड़े

न्यासा देवगन को भले ही कितनी बार ट्रोल किया जाता हो लेकिन जिस तरह यह स्टारकिड अपनी मर्जी के कपड़े पहनना जारी रखती है वह दिखाता है कि अजय देवगन और काजोल की इस लाडली को ट्रोलर्स से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है। न्यासा का यही कॉन्फिडेंस उनके कपड़ों को कैरी करने के अंदाज में भी साफ दिखाई देता है। यकीन न हो तो आप खुद ही देख लीजिए।

2/9

शॉर्ट्स लवर हैं न्यासा

शॉर्ट्स लवर हैं न्यासा

न्यासा के पास ढेरों शॉर्ट्स हैं जिनमें डेनिम फैब्रिक में ही उनके पास कई पैटर्न और कलर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही उनके पास कॉटन शॉर्ट्स भी हैं। न्यासा इन शॉर्ट्स लुक को हमेशा स्नीकर्स के साथ मैच करती हैं।

3/9

ऑफ शोल्डर टॉप्स

ऑफ शोल्डर टॉप्स

न्यासा के वॉरड्रोब में ऑफ शोल्डर टॉप्स की कमी नहीं है। कभी वह वेलवेट, कभी प्यॉर कॉटन तो कभी रिब्ड कॉटन से बने ऑफ शोल्डर टॉप्स में नजर आती हैं।

4/9

शॉर्ट ड्रेसेस

शॉर्ट ड्रेसेस

न्यासा नैचरली ही फिट बॉडी की मालकिन हैं। वह अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करने में कतराती भी नहीं हैं, तभी तो उन्हें शॉर्ट ड्रेसेस काफी पसंद आती हैं।

5/9

बॉडी फिट ड्रेसेस

बॉडी फिट ड्रेसेस

न्यासा को बॉडीफिट या बॉडीकॉन ड्रेसेस भी बहुत पसंद हैं। अब उनके जैसा फिट फिगर हो तो भला किसे ऐसी ड्रेसेस पसंद नहीं आएंगी।

6/9

हुडी ड्रेस

हुडी ड्रेस

आजकल टी-शर्ट ड्रेस, ब्लेजर ड्रेस और हुडी ड्रेस फैशन में हैं। ऐसे में फैशनेबल न्यासा भला ट्रेंड को फॉलो करने में कैसे पीछे रह सकती हैं? वह भी हुडी ड्रेस में स्पॉट की जा चुकी हैं, जिसने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

7/9

स्पैगटी स्लीव्स टॉप्स ऐंड ड्रेसेस

स्पैगटी स्लीव्स टॉप्स ऐंड ड्रेसेस

न्यासा के पास कई ऐसी ड्रेसेस और टॉप्स हैं जिनमें स्पैगटी स्लीव्स है। कुछ में प्लंजिंग नेकलाइन भी होती है, लेकिन जिस तरह से यह स्टारकिड इन आउटफिट्स को कैरी करती है वह लुक को और शानदार बना देता है।

8/9

क्रॉप टॉप्स

क्रॉप टॉप्स

इसके लिए तो न्यासा की अलग ही दीवानगी है। वह ज्यादातर क्रॉप टॉप में ही स्पॉट की जाती हैं, फिर भले ही उसका ऊपर का स्टाइल कैसा भी हो।

9/9

ट्रडिशनल क्लोद्स भी हैं पसंद

ट्रडिशनल क्लोद्स भी हैं पसंद

वैसे सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं न्यासा को तो ट्रडिशनल कपड़े भी काफी पसंद आते हैं और कहने की जरूरत नहीं कि इनमें भी वह काफी सुंदर दिखाई देती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here