lifestyle shilpa shetty birthday see her beautiful and stylish photos
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
क्या साड़ी, क्या सूट… शिल्पा शेट्टी हर लुक में लगती हैं कमाल

शिल्पा शेट्टी उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो उम्र को मात देती नजर आती हैं। आज बर्थडे सेलिब्रेट कर रही यह अदाकारा 45 साल की हो गई हो, लेकिन इस बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती कम होने की जगह हर दिन बढ़ती ही जा रही है। परफेक्ट फिगर की मालकिन माने जाने वाली शिल्पा स्टाइल के मामले में भी आगे रहती हैं। वह जानती हैं कि उनके स्लिम फिगर पर सभी ड्रेसेस अच्छी ही लगती हैं, इस वजह से वह अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी चूकती नहीं हैं।
2/8
बॉडीकॉन ड्रेसेस

शिल्पा शेट्टी का फिगर ऑसम है। इस वजह से उन पर बॉडीकॉन ड्रेसेस काफी अच्छी लगती हैं। ऊपर से उनके लॉन्ग लेग्स इसमें और किलर फील ऐड कर देते हैं।
3/8
साड़ी में भी ट्राई करती हैं अलग-अलग स्टाइल

शिल्पा शेट्टी को साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वह टीवी शो से लेकर, पूजा और कई कार्यक्रमों में साड़ी में नजर आती रहती हैं। वह इसमें ट्रडिशनल लुक तो कभी डिजाइनर ब्लाउज ऐंड साड़ी पहनती दिखती हैं।
4/8
जूलरी सिलेक्शन भी होता है खास

शिल्पा का जूलरी सिलेक्शन भी खास होता है। यह हमेशा उनके लुक को और खूबसूरत बनाता दिखता है। इस फोटो को ही देख लीजिए। इममें वह टूल स्कर्ट और ब्लेजर डिजाइन का टॉप पहनी दिख रही हैं, लेकिन यह साफ है कि इसकी असली जान स्टाइलिश वेस्ट बेल्ट और शिल्पा के नेकपीस हैं।
5/8
प्लाजो जंपसूट

शिल्पा पर जंपसूट भी कमाल के लगते हैं। इस तस्वीर में लंबी हाईट की मालकिन यह अदाकारा पर्पल कलर का प्लाजो जंपसूट पहनी दिख रही हैं। इसकी शिफॉन से बनी पीसेंट स्लीव्स इसमें डेलिकेट लुक ऐड करती नजर आई।
6/8
लेग्स करती हैं फ्लॉन्ट

शिल्पा शेट्टी अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करने के लिए स्लिट ड्रेसेस भी पहनती हैं। अब उनके जैसे लेग्स किसी लड़की के हों, तो भला कौन उन्हें फ्लॉन्ट नहीं करना चाहेगा।
7/8
पैंट-सूट लुक

शिल्पा शेट्टी का यह पैंट-सूट लुक उनके परफेक्ट फिगर को हाईलाइट करता दिखा। इस ग्रीन कलर के सूट के साथ शिल्पा ने स्टेटमेंट चोकर नेकलेस पहना था, जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।
8/8
लव फॉर शिमर

शिल्पा भी उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें शिमरी ड्रेसेस पसंद आती हैं। इसके लिए वह बॉडीकॉन से लेकर साड़ी और गाउन तक में ऐसे डिजाइन चुनती हैं, जो ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर उनके ग्लैमर को और बढ़ा दे। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@shilpashetty)
Source link

