Haryana CM Manohar Lal Khattar met Amit Shah, says will bring law to recover cost of damages to property during Farmer Protest – अमित शाह से मिले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, कहा – आंदोलन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लाएंगे कानून

अमित शाह से मिले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, कहा - आंदोलन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लाएंगे कानून

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manoharlal Khattar) ने आज मुलाकात की. गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संसद भवन में मुलाकात की. उन्होंने किसान आंदोलन,मौजूदा राजनीतिक हालात, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई विषयों पर गृह मंत्री से चर्चा की. मुलाकात के बाद  खट्टर ने अपने बयान में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से संगठनात्मक विषयों,  किसान आंदोलन (Farmers Movement) पर चर्चा हुई. संगठन के कामों को गति मिले, इस विषय पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह से किसान आंदोलन पर भी चर्चा हुई. जो स्थिति है उसके बारे में उन्होंने गृहमंत्री को जानकारी दी. धरनों और किसान पंचायतों को लेकर सारी जानकारी दी है.

मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि जो भी आंदोलनकारी भविष्य में पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाएगा, वही उसकी भरपाई करेगा. इसके लिए विधानसभा के सत्र में कानून लेकर आएंगे. मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा उसकी जानकारी दे दी जाएगी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here