health benefits of coconut shell: आखिर क्यों नारियल के खोल में भोजन पकाना और खाना है सेहत के लिए फायदेमंद? जानें वजह – why cooking and eating food in coconut shell is beneficial for health know its miraculous qualities

केले के पत्तों में खाने के फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के गोले में खाना बनाना भी आपके शरीर के लिए उतना ही सेहतमंद और फायदेमंद है? जी हां, पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन ये बात सच है। भारत नारियल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है और हम अक्सर अपने घरों में नारियल का इस्तेमाल पूजा सामग्री के अलावा किचन में खाना पकाने में भी करते हैं। खीर, लड्डू या हलवा जैसे मीठे जायकों में सूखा नारियल के गोले का प्रयोग होता है।

लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि नारियल के खोल यानी उसके बक्कल का भी इस्तेमाल हो सकता है। वैसे तो हम नारियल के खोल को फेंक देते हैं लेकिन बहुत से लोग इसे सहेजकर रखते हैं। दरअसल, नारियल के खोल में खाना पकाने और खाने के कई लाभ हैं जिनके बारे में आज हम आपको अवगत करा रहे हैं।
(Images-pixabay)

​अधिक खाने की आदत में होगा सुधार

जब Overeating यानी अधिक खाने की बात आती है, तो आहार के पोर्शन कंट्रोल इसका सबसे स्मार्ट और बढ़िया तरीका है जिससे भूख से ज्यादा खाने की आदत में सुधार किया जा सकता है। इस प्रोसेस में नारियल के गोले का उपयोग करना एक स्मार्ट प्रैक्टिस है, क्योंकि इसका आकार छोटा होता है और इसलिए आप किसी भी आहार को कम खाते हैं।

जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि रिफाइलिंग यानी दोबारा लेना भी विकल्प है, लेकिन ये बात भी सच है कि ज्यादातर लोग अक्सर रिफिलिंग से बचते हैं और ये उनके लिए अत्यधिक मददगार होता है जो वजन घटाने की कोशिश में हैं।

कोरोना से बचने के लिए अब शरीर पर गाय का गोबर तक लगा रहे लोग, जानें डॉक्‍टरों की राय

खोल में ले सकते हैं मिट्टी की सौंधी खुशबू का स्वाद

अगर आपको सौंधी मिट्टी का स्वाद पसंद आता है तो आप नारियल के गोले में आहार लेना और पकाना भी पसंद करेंगे। इसमें पकाए खाने में आपको मिट्टी की खुशबू आएगी।

जब आप नारियल के खोल में चावल या करी पकाते हैं, तो आपको भोजन में मिट्टी की सौंधी खुशबू का स्वाद भी मिलता है। साथ ही यह खाना बनाने और खाने का एक एक्सप्लोरिंग तरीका है। वाकई ये शानदार अनुभव होगा।

कोविड-19 में मलाइका अरोड़ा ने बताया घर बैठे कैसे करें अपने फेफड़ों की जांच, Video देख आप भी करें ट्राय

​सेहत और पर्यावरण के लिए फायदेमंद

हम सभी जानते हैं कि मौजूदा दौर में प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग के लिए हमारा पर्यावरण खराब स्थिति में है। यही वजह है कि अब लोग इको-फ्रेंडली कैरी बैग और कटलरी पर स्विच करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में नारियल के गोले का प्रयोग करना एक स्मार्ट तरीका है जो पर्यावरण और मानव शरीर दोनों के लिए अच्छा है।

अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​दुरुस्त हो सकता है दिल

जब आप एक नारियल के खोल में खाना बनाते हैं, तो शेल में मौजूद नेचुरल फाइबर कंटेंट भी ऑटोमैटिक रूप से आपके भोजन शामिल हो जाता है। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल रहता है।

हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि नारियल को अपने आहार में शामिल करना उतना महत्वपूर्ण नहीं हो सकता है, लेकिन यह आपके दिल की सेहत को धीरे-धीरे सुधार सकता है।

(Image: istock)

​कब्ज के लिए रामबाण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल के गोले पोषक तत्वों (nutrients) और खनिजों (minerals) से भरपूर होते हैं जो आपके पेट (Stomach) के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सुझाव दिया जाता है कि डाइजेशन संबंधी समस्याओं (Digestion issues) जैसे कब्ज (constipation) से राहत दिलाता है।

नारियल के खोल को प्राकृतिक कटलरी और फाइबर और विटामिन ए, डी, ई और के के के तौर भी प्रयोग में ले सकते हैं। इसमें खाने और पकाने से धीरे-धीरे आपके Bowel movements में सुधार होता है।

(Image: istock)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here