Health benefits of drinking bay leaf tejpatta tea: Bay leaf benefits: एक चम्‍मच शहद मिलाकर रोज पिएं तेज पत्‍ते की चाय, होंगे इतने फायदे कि कि बच जाएगी डॉक्‍टर की फीस – drink daily a cup of bay tea tejpatta chai mixed with a teaspoon of honey and get many heath benefits

Bay leaf benefits: कोरोना काल में तमाम अपना इम्यून सिस्टम मजबूत (Immune System) बनाने के लिए घर की रसोई में से ऐसी कई चीजों का प्रयोग करने लगे हैं जिनके बारे में पहले उन्हें कुछ नहीं मालूम था। लाखों लोग देसी नुस्खों के जरिए जानलेवा कोविड-19 से अपना बचाव कर रहे हैं।

बहरहाल, यहां हम तेजपत्ता के बारे में बात कर रहे हैं। आम तौर पर तेज पत्ते का प्रयोग मसालों में किया जाता है। दाल हो या कोई मसालेदार सब्जी, तेज पत्ते का अगर उसमें तड़का लग जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। तेजपत्ता न सिर्फ आपके जायकों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ (Health benefits) भी हैं। लिहाजा आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आज हम आपको तेजपत्ता के चमत्कारी फायदों के बारे में बताएं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

पोषक तत्वों से भरपूर

तेजपत्ता में कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए भरपूर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा तेजपत्ता अपने कई गुणों के चलते आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।

वायरल पोस्ट का दावा, COVID-19 मरीज के ऑक्सीजन लेवल में सुधार करती है Carbo vegetabilis दवा; जानिए क्या है होम्योपैथिक डॉ. की राय

​तेजपत्ता की चाय

तेजपत्ते- 3

चुटकी भर दालचीनी पाउडर

पानी- 2 कप

नींबू

शहद

विधि

इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लें और गैस पर उबालने के लिए रख दें। फिर इसमें तेजपत्ता और दालचीनी पाउडर डालें। 10 मिनट उबालने के बाद इसे बंद कर दें और अब इसमें नींबू व शहद की बूंदें मिलाएं। बस हो गई तेजपत्ते की चाय तैयार।

​कब्ज व डाइजेशन के लिए है फायदेमंद

अगर आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं से परेशान हैं तो आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। चाय में तेजपत्ता का इस्तेमाल करके कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

​किडनी और स्टोन की समस्या से मिलेगी राहत

स्टोन और किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। तेजपत्ते को उबालकर उस पानी को ठंडा करके पीने से किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी समस्याओं में फायदा मिलता है।

किन्हें लगवानी चाहिए कोविशील्ड और किसके लिए बेहतर है कोवैक्सीन, जानें

​वेट लॉस में मददगार

तेजपत्ते की चाय शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार होती है। यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करती है और इसलिए हमें वेट लॉस में भी सहायक है। इसके सेवन शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के लेवल कम होता है।

​ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित

तेजपत्ता शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। तेजपत्ते में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

​फायदेमंद के काढ़ा के फायदे

  • तेजपत्ते में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को हमसे दूर रखते हैं।
  • सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। तेजपत्ता के काढ़े में आप काली मिर्च, दालचीनी, तुलसी, अदरक, शहद मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
  • अगर आपको कभी सिर दर्द की समस्या हो रही तो तेजपत्ते का काढ़ा बनाकर पी लें। इससे आपको कुछ ही मिनटों में राहत मिलेगी।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here