health benefits of garlic and honey: Men’s Health : पुरुषों के लिए कमाल करेगा लहसुन और शहद का सेवन – 5 amazing health benefits of garlic and honey for mens health in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Men's Health : पुरुषों के लिए कमाल करेगा लहसुन और शहद का सेवनहमारे घर में रोजाना बनने वाली सब्जियों और दाल में लहसुन का प्रयोग जरूर होता है। वहीं, घर में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो शहद का भी सेवन करते हैं। वहीं, लहसुन और शहद का अगर एक साथ सेवन किया जाए तो यह पुरुषों की सेहत के लिए कई कमाल के फायदे पहुंचाता है। यह उनकी सेक्सुअल लाइफ से लेकर डेली रूटीन को प्रभावित करता है और सकारात्मक असर दिखाता है। तो आइए लहसुन और शहद का सेवन करने से पुरुषों के स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

​लहसुन और शहद में होता है यह खास गुण

पुरुषों की सेहत को होने वाले फायदे के बारे में जानने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि लहसुन और शहद में कौन सा ऐसा गुण पाया जाता है जो सेहत को सकारात्मक रूप से फायदा पहुंचा सकता है। लहसुन में मुख्य रूप से एलिसिन नामक गुण होता है जो सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। वहीं, शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सेहत से जुड़े कई प्रकार के फायदे पहुंचाती है। यही वजह है कि इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पुरुषों के शरीर पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है।

​पौरुष शक्ति होती है मजबूत

कई पुरुषों को पौरुष शक्ति की समस्या होती है जो कि उनके खान-पान से भी जुड़ी रहती है। पौरुष शक्ति कमजोर होने के कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खलल पड़ता है। हालांकि, लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने के कारण पौरुष शक्ति को मजबूत करने के लिए असरदायक परिणाम देखे जा सकते हैं।

​फंगल संक्रमण से बचाने में करे मदद

अक्सर कुछ पुरुष शरीर से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याओं जैसे खुजली या फिर फंगल इंफेक्शन से जूझते हुए नजर आते हैं। जबकि लहसुन और शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण से पुरुषों के शरीर की रक्षा करने में काफी मददगार साबित होते हैं। यह शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं को बैक्टीरिया के प्रभाव को शरीर पर हमला करने से रोकने के लिए प्रेरित करते हैं।

दिल की जुड़ी बीमारियों का खतरा होगा कम

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। दरअसल, खानपान की गलत आदतों के कारण ही पुरुष दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में बड़ी आसानी से आ जाते हैं। लहसुन और शहद को नियमित रूप से खाने वाले पुरुषों के दिल को इसमें मौजूद कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मिलती है। यह गुण पुरुषों के दिल को कई गंभीर बीमारियां की चपेट में आने से बचाए रख सकता है।

​कैसे करना है लहसुन और शहद का सेवन

एक साथ करने के लिए आप चाहें तो लहसुन को भून भी सकते हैं। उसके बाद चार से पांच कली लहसुन को भूनकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं। इसका सेवन हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार जरूर करें। आपको कुछ ही दिन में इसका सकारात्मक असर दिखने लगेगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here