health benefits of honey: Honey Benefits : रात में इसलिए करना चाहिए शहद का सेवन – know why should you eat honey in night

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Honey Benefits : रात में इसलिए करना चाहिए शहद का सेवनशहद एक ऐसा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है जिसे हम कई प्रकार से अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। कई लोग इसे दूध के साथ मिलाकर पीते हैं तो कई लोग किसी व्यंजन को बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। स्वाद से भरा होने के साथ-साथ या पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी होता है। इतना ही नहीं, रात में जो लोग शहद का सेवन करते हैं उनकी सेहत पर यह कई प्रकार के सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। आइए इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में नीचे विस्तारपूर्वक जानते हैं।

​अनिद्रा दूर करे

NBT

जिन लोगों को रात में नींद की समस्या होती है, उनके शरीर में स्लीपिंग हार्मोन बड़ी कम मात्रा में बनता है। ऐसे लोगों के लिए रात में शहद का सेवन करना काफी लाभदायक साबित होगा क्योंकि शहद का सेवन करने से स्लीपिंग हार्मोन में बढ़ोत्तरी होती है। इस कारण रात में जो लोग शहद का सेवन करेंगे उन्हें बढ़िया नींद आ सकती है। अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए आप इसे दूध के साथ भी पी सकते हैं।

​पाचन क्रिया को ठीक रखे

NBT

कई लोगों को रात में कब्ज की समस्या भी बहुत परेशान करती है । खाना खाने के बाद जब वह सोने की कोशिश कर रहे होते हैं तो कब्ज उनकी परेशानी का कारण बन जाता है। इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त रूप से फाइबर का सेवन करना चाहिए। उसके लिए शायद एक बेहतरीन विकल्प के रूप में साबित हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या से आपको राहत दिला सकता है।

​खांसी से छुटकारा

NBT

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों को रात में सोने से पहले अचानक खांसी आने लगती है। यह किसी गंभीर बीमारी का खतरा भी हो सकता है या फिर सामान्य रूप से आने वाली खांसी भी हो सकती है। वैज्ञानिक अध्ययन की मानें तो शायद में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसको खाने से खांसी की समस्या से निजात मिल सकती है।

​सिर दर्द को दूर करे

NBT

सिर दर्द की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जो लोग स्ट्रेस लेते हैं और जिन पर काम का दबाव ज्यादा रहता है वह लोग सिरदर्द की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। कुछ लोगों को रात के समय भी सिरदर्द की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। वहीं, के अध्ययन के अनुसार, इस बात की पुष्टि की गई कि शहद का सेवन करने वाले लोग सिरदर्द की समस्या से काफी हद तक राहत महसूस कर सकते हैं।

थकान मिटाए

NBT

पूरे दिन काम करने के बाद सभी लोगों की शरीर को थकावट महसूस होती है। यह थकावट काफी लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव भी होने लगता है। जबकि शहद का सेवन करने से थकान को मिटाने में काफी मदद मिल सकती है। शरीर की थकान को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले आप एक मिलाकर पी सकते हैं। इसका आपको सकारात्मक फायदा खुद ही महसूस होगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here