health benefits of karela ki sabji: Health Benefits Of Bitter Gourd: इन 5 बीमारियों को दूर रखता है करेला, जिन्हें अक्सर दर्द रहता है वे डेली डायट में शामिल करें – health benefits of bitter gourd or karela is a natural pain killer in hindi

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

स्वाद में कड़वा और कसैला करेला चपाती के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। करेले की सब्जी बनाना भी अपने आपमें एक कला है। खास बात यह है कि करेले को जिस प्रकार से और जिन मसालों के साथ बनाया जाता है, उन्हीं के अनुरूप इसका स्वाद और गुण घट या बढ़ जाते हैं…

गुणों की खान है करेला

-करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे पसंद और नापसंद करनेवाले लोगों की संख्या लगभग बराबर होगी। लेकिन इस बात को सभी मानते हैं कि पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर ऑर्गन को फिट रखने में करेला मदद करता है। यहां तक कि दिल की धड़कनों के लिए भी इसका सेवन लाभकारी है।

-करेला ऐंटिबायॉटिक और ऐंटिवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटमिन-सी और विटमिन-ए भी पाया जाता है। विटमिन-सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तो विटमिन-ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने का काम करता है।

Role Of Vitamin K in Body: शरीर में विटमिन-K की जरूरत और इसके फायदे

NBT

करेला खाने के लाभ

इन दर्द में है लाभकारी

-सिरदर्द और सिर में भारीपन जैसी आम समस्या को दूर करने में करेले की सब्जी बहुत अधिक लाभकारी है। जो लोग अपने भोजन में करेले का उचित मात्रा में उपयोग करते हैं, उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

बहुत स्वादिष्ट होती है केले के छिलकों की सब्जी, बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

-अगर किसी को जॉइंट्स पेन की समस्या रहती है तो उन्हें भी करेले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। यह जोड़ों के दर्द और खासतौर से घुटने के दर्द में राहत देने का काम करता है।

इन समस्याओं को करता है दूर

-मितली आने की समस्या, बार-बार पेट खराब होना, पेट अफरना, पेट में गैस बनना, बदहजमी होगा, खट्टी डकार आना और पेट में कीड़े होना जैसी कई समस्याओं का समाधान कुछ दिन लगातार एक समय करेले की सब्जी खाकर किया जा सकता है।

NBT

जोड़ों के दर्द में राहत देती है करेले की सब्जी

चोट के दर्द से राहत

-यदि किसी को चोट लगने के कारण अधिक गहरा घाव हो गया हो तो उन्हें अपनी नियमित डायट में कम से कम एक समय करेला जरूर खाना चाहिए। इससे आपको घाव जल्दी भरने में मदद मिलेगी। साथ ही घाव में किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं पनप पाएगा।

बहुत स्वादिष्ट हैं ये 5 फल, शरीर में पूरी करते हैं विटमिन-ए की कमी

पेट की गर्मी और मुंह के छाले

-कम ही लोगों को यह बात पता होती है कि अगर आपके पेट में गर्मी होने की शिकायत या एसिडिटी की शिकायत रहती है या फिर आपको कब्ज की दिक्कत हो अक्सर तभी मुंह में छाले होने की समस्या होती है।

-ऐसे में यदि पेट की गर्मी और कब्ज को शांत करने के लिए आप करेले का सेवन करेंगे तब भी आपके मुंह के छाले (Mouth Sores) ठीक हो जाएंगे। अगर कभी सिर्फ मुंह में छाले होने की स्थिति में आप करेले की सब्जी खाएंगे तब भी आप करेले की सब्जी के लाभ समझ पाएंगे।

Vitamin-C For Immunity: संतरे का इंतजार ना करें, इससे ज्यादा विटमिन-C होता है इन 5 फलों में


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here