शुगर का वजन घटाने से संबंध

पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि शुगर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे शुगर खाने की तेज इच्छा होती है और वजन बढ़ जाता है। इसलिए शुगर की बजाय फल और दही खाना फायदेमंद माना जाता है।
गुड़ और शहद

वजन घटाने के लिए शुगर की जगह गुड़ और शहद का सेवन करना चाहिए। इसमें कम कैलोरी होती है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन इनका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। खाने में शहद या गुड़ पाउडर का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।
फल

फलों में प्राकृतिक मिठास पाई जाती है। इसके साथ ही फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। फलों का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। शुगर खाने की इच्छा को कंट्रोल करने के लिए आम और अंगूर जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद है।
दही

वजन घटाने के लिए यह एक बढ़िया स्नैक है। दही में हेल्दी प्रोबायोटिक होता है जो पेट के लिए फायदेमंद है। दही में कई तरह के फलों को मिलाकर सेवन करने से शुगर खाने इच्छा कम होती है। साथ ही यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।
स्मूदी

मीठा खाने की इच्छा होने पर स्मूदी का सेवन करना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कई तरह के फल होते हैं और रिफाइंड शुगर की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलतीहै।
Also read: ओह! तो शरीर की इन कमियों की वजह से करता है बार बार मीठा खाने का मन
खजूर

खजूर में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड में धीमी गति से शुगर रिलीज करता है। इसके अलावा खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फ्लोरिन पाया जाता है। मोटापा घटाने के लिए शुगर के बजाय खजूर का सेवन करना फायदेमंद है।
वजन घटाने के लिए शुगर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसमें अधिक कैलोरी होती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
Source link


