https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Breaking News भोपाल में जमातियों से ज्यादा हेल्थ अफसरों ने फैलाया कोरोना

भोपाल में जमातियों से ज्यादा हेल्थ अफसरों ने फैलाया कोरोना

0

एमपी की राजधानी में इलाज करने वाला स्वास्थ्य विभाग ही सबसे ज्यादा बीमार

भोपाल के कुल 323 मरीजों में से 154 सरकारी कर्मचारी

भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी का मामला अनूठा है। यहां जमातियों से ज्यादा वायरस हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसर और कर्मचारियों ने फैलाया। जमात वालों से पुलिस को वायरस मिला और अब संक्रमित पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी जमातियों से ज्यादा हो गई है।

भोपाल की कोरोना स्थिति

भोपाल के कुल 323 कोरोना पॉजिटिव में से 107 अकेले हेल्थ डिपार्टमेंट के हैं। आश्चर्य की बात यह है कि ये प्रभावित किसी के इलाज के दौरान संक्रमण के शिकार नहीं हुए, बल्कि इन्हें आला अफसरों से बीमारी लगी। विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल और संचालक जे. विजय कुमार शुरुआती कोरोना संक्रमित थे, जो अब ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं एम्स में 5 गांधी मेडिकल कॉलेज में 4 मेडिकल स्टॉफ को इलाज के दौरान संक्रमण लगा। दूसरी तरफ भोपाल में दिल्ली मरकज से आए 35 जमाती कोरोना प्रभावित हैं। जमातियों से संक्रमण का शिकार हुए पुलिस वालों की संख्या इनसे ज्यादा हो गई है। अब 38 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। अन्य मरीजों की संख्या भी अब बढ़ कर 129 हो गई है।

यह भी देखें : ADG का खुलासा जमातियों से पुलिस में फैला कोरोना

शिवराज ने बिठाई जांच, अब तक नहीं मिला हेल्थ का गुनहगार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेल्थ डिपार्टमेंट में कोरोना फैलाने वाले व्यक्ति की जांच के निर्देश दे रखे हैं। उन्होंने कहा है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी इसका दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। लेकिन अभी तक जांच दल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया।

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में बढ़े 100 मरीज

चार दिन तक धीमी रफ्तार के बाद मध्यप्रदेश में आज फिर कोरोना संक्रमण ने एक दिन में 100 नए केस दिए हैं। मध्यप्रदेश में अब कुल पॉजिटिव 1687 हो गए। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में नए 100 मरीज सामने आए हैं।

इस तरह आई थी गिरावट,आज संभल न सकी

भोपाल में पिछले 24 घंटे में 20 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 323 हो गई। वहीं इंदौर में अब 945 पॉजिटिव हो गए, बीते चौबीस घंटे में वहां 22 मरीज बढ़े। उज्जैन में सबसे ज्यादा 35 पॉजिटिव मिले हैं। अब उज्जैन में कुल 76 पॉजिटिव केस हैं। खरगोन में एक दिन में 10 मरीज बढ़े हैं।
मध्यप्रदेश में अब तक 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं 203 लोग ठीक होकर घर गए हैं।

कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88
Exit mobile version