heart attack in women: महिलाओं में इन लक्षणों और कारणों से आता है अटैक – heart attack or cardiovascular disease reasons and symptoms in women in hindi

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जिन महिलाओं में 40 की उम्र या इससे पहले मेनॉपॉज यानी मंथली साइकल आना बंद हो जाता है, उनमें कई तरह की क्रोनिक डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। खासतौर पर ये महिलाएं अपनी उम्र के 60वें दशक में कार्डियोवस्कुलर और डायबीटीज जैसी क्रॉनिक डिजीज के संपर्क में आती हैं।

वहीं, जिन महिलाओं में मेनॉपॉज 50 से 55 साल की उम्र में होता है, उन्हें 60 साल की उम्र में हार्ट संबंधी बीमारियां और शुगर की बीमारी होने का खतरा तीन गुना तक कम हो जाता है। पूर्व में हुई स्टडीज के मुताबिक उच्च आय वाले देशों में मेनॉपॉज के बाद महिलाएं अपने जीवन के एक-तिहाई हिस्से को इंजॉय करती हैं। जबकि ‘ह्यूमन रीप्रॉडक्शन’ जर्नल में प्रकाशित हुई एक ताजा स्टडी में कुछ नई बातें सामने आई हैं। स्टडी ऑथर्स के मुताबिक, नैचरल तरीके से मेनॉपॉज के समय और मल्टीपल मेडिकल कंडीशंस की शुरुआत के बीच लिंक से जुड़ी यह अपनी तरह की पहली स्टडी है।

शोध के लिए ऑस्ट्रेलियन नैशनल हेल्थ सर्वे द्वारा इक्ट्ठा किया गया पांच हजार से अधिक महिलाओं का टेडा उपयोग किया गया। इन महिलाओं ने 1996 से 2016 के बीच इस बात की सूचना दी कि क्या उन्हें डायबीटीज, स्ट्रोक, गठिया, डिप्रेशन, ञस्टियोपोरोसिस, अस्थमा या ब्रेस्ट कैंसर जैसी करीब 11 बीमारियों का सामना तो नहीं करना पड़ा। पूरे 20 साल किए गए इस अध्ययन में सामने आया कि जिन महिलाओं में प्रीमेच्योर मेनॉपॉज हुआ था, उनमें मल्टीमोर्बिडिटी यानी मेनॉपॉज के बाद होनेवाली एक से अधिक दिक्कतें देखने को मिलीं।

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, ब्रिस्बेन में सेंटर फॉर लॉन्गिट्यूडिनल ऐंड लाइफ कोर्स रिसर्च की निदेशक और इस शोध की सीनियर ऑर्थर गीता मिश्रा का कहना है कि हमारी रिसर्च में सामने आया है कि मल्टीमॉर्बिडिटी मिड ऐज और उम्रदराज महिलाओं में काफी कॉमन है। साथ ही प्रीमेच्यॉर मेनॉपॉज इन महिलाओं में मल्टीमॉर्बिडिटी की समस्या का रिस्क बढ़ा देता है। इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि जो महिलाएं प्राकृतिक तौर पर मेनॉपॉज की स्थिति से गुजर रही हों, उन्हें भी डॉक्टर्स से हेल्थ संबंधी गाइडेंस लेनी चाहिए। ताकि आगे चलकर सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याओं का रिस्क कम किया जा सके।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here