उज्जैन में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता

उज्जैन। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी आज शाम को उज्जैन में पूरी तरह सही साबित हुई। भले ही दोपहर में लोग गर्मी और उमस के कारण परेशान थे लेकिन शाम को अचानक आसमान मे बिजली कड़कने लगी और तेज बारिश शुरू हो गई।

शहरवासी कुछ समझ पाए इसके पहले ही तेज बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिल गई लेकिन इस बारिश ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अभी गेहूं की फसल खेतों में ही तैयार खड़ी है ऐसे में बारिश होने से इस फसल को नुकसान पहुंचा है।

इन दिनों उज्जैन में एक साथ सक्रिय कई वेदर सिस्टम की वजह से आने वाले चार दिनों तक आंधी-बारिश के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जिले के कई हिस्सों मे तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 96 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान मे गिरावट दर्ज भी की गई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260330-WA0115.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here