नीमच में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाले उफान पर, जलजमाव की घटनाएं

नीमच। नीमच जिले में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण छोटे-बड़े सभी नदी-नाले उफान पर हैं, और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई है।

जिले की सभी तहसीलें – नीमच, जावद, मनासा, रामपुरा, सिंगोली और जीरन – इस भारी बारिश की चपेट में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर बनी पुलियाओं पर पानी आ जाने से यातायात बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000929859.mp4

मनासा क्षेत्र के कंझारड़ा गांव में नदी का पानी सड़क पर बहता हुआ दिखाई दिया। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों की लापरवाही के मामले भी सामने आए हैं। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के तलाउ गांव के पास एक नाले पर बनी पुलिया को पार करते समय एक कार असंतुलित होकर बहने लगी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से बचा लिया।इसी तरह की एक अन्य घटना मनासा क्षेत्र के सेमली आत्री और देथल गांव के बीच देखने को मिली, जहाँ नाले पर बनी पुलिया पार करते समय दो बाइक सवार बकरी सहित पानी के तेज बहाव में बह गए।

हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में कूदकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान जब पुलियाओं पर पानी का बहाव तेज हो, तो उन्हें पार करने का जोखिम न लें। पानी उतरने का इंतजार करना ही सुरक्षित होगा, अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा हो सकता है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000929861.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here