high protein vegetarian foods in india: include these 5 vegetarian protein rich food in your diet to get rid protein calcium and iron deficiency – Protein sources: चिकन-अंडे करो साइड, इन 5 ‘घास-फूस’ से कर लो दोस्ती, शरीर में कूट-कूटकर भर देंगी प्रोटीन

प्रोटीन (Protein) शरीर के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। इसके लिए आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जब प्रोटीन से भरी चीजों की बात होती है, तो चिकन और अंडे को प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत सारी वेजिटेरियन चीजें भी हैं, जिनमें समान मात्रा में या कहीं ज्यादा प्रोटीन होता है।

प्रोटीन एक माइक्रो न्यूट्रिएंट तत्व है, जो शरीर के लिए मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक है। आपका शरीर प्रोटीन का इस्तेमाल सिर्फ मांसपेशियों को बनाने के लिए नहीं बल्कि फैट को कम करने, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी करता है।

फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, औसतन एक स्वस्थ पुरुष को प्रतिदिन 56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है जबकि एक महिला को प्रतिदिन लगभग 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इस दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप इस महंगाई में चिकन और अंडे ही खाएं। कुछ घास-फूस माने जानी वाली सब्जियां भी प्रोटीन का भंडार हैं।

बाकला या फावा बीन्स

एक कप उबली फावा बीन्स में 12.92 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर जैसे तमाम जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह सब्जी हड्डियों को मजबूत बनाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

ब्रसल स्प्राउट

एक कप उबले ब्रसल स्प्राउट्स में 5.64 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप इसे खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आज ही खाना शुरू कर देंआप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। यह फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भी भंडार है।

ब्रॉकली

ब्रोकली एक और सुपरफूड है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन होता है। ब्रोकोली में सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शक्तिशाली एंजाइमों को बढ़ावा देते हैं जो शरीर को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। अन्य सब्जियों की तुलना में ब्रोकली में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है। ब्रोकली से हमें 2.8 ग्राम/100 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

हरी मटर

हरी मटर एक सब्जी है, जिसे बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या अप जानते हैं कि एक कप उबले हरे मटर में कुल प्रोटीन 8.58 ग्राम होता है। इतना ही नहीं, यह आयरन, फाइबर और कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है।

लाइमा बीन्स

एक कप उबली हुई लाइमा बीन्स में 11.58 ग्राम प्रोटीन होता है। यह छोटी फलियां पोटेशियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती हैं। बेशक कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं है, लेकिन प्रोटीन के लिए आप इसे खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here