सागर जहरीली शराब मामले में उच्च शिक्षा मंत्री का बयान आया सामने , कहा होगी कड़ी कार्यवाही,,मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोग की मौत मामले में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान आया सामने आया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब नीति के बारे में बहुत स्पष्ट है। हमने नई दुकानें नहीं खोलने का निर्णय किया। जो परंपरागत रूप से चलती है और शासन के द्वारा सारे टेस्ट करने के बाद जो शराब जाती है, वही शराब बिकती है। कुछ लोग दुर्भाग्य से कई-कई जगह पर अवैध शराब बनाते हैं, उनके खिलाफ हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। सागर मामले में भी हमारे मुख्यमंत्री ने बहुत संवेदनशीलता के साथ में कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय किया है, ताकि आगे आने वाले समय में इस प्रकार की घटना फिर से नहीं हो।
Baite – इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा मंत्री मप्र


