हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, नंदी हॉल में की शिव साधना

उज्जैन, मध्य प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यपाल शुक्ल के पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने उनका आत्मीय स्वागत और सत्कार किया।

मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने विधि-विधान से राज्यपाल का पूजन संपन्न करवाया।दर्शन के उपरांत राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने नंदी हॉल में बैठकर कुछ देर शिव साधना की। उन्होंने चांदी द्वार से माथा टेककर भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। यह जानकारी श्री महाकाल मंदिर समिति द्वारा जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here