hina khan copied shilpa shetty dress: हिना खान की स्टाइलिश ड्रेस को देख जब लोगों ने पूछा – ये ऑउटफिट क्या कहलाता है… – hina khan copied shilpa shetty style statement

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान यूं तो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब हिना को हद से ज्यादा फैशनेबल दिखना भारी पड़ गया था।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान न केवल एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि एक कमाल की फैशननिस्टा भी हैं। स्टार टीवी अवॉर्ड्स से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक अपने स्टाइल का परचम लहराने वाली हिना खान यूं तो सूट से लेकर साड़ी, जींस से लेकर शॉर्ट्स तक को बेहद कम्फर्ट के साथ कैरी करना जानती हैं। लेकिन एक बार मैडम से अपने स्टाइल को लेकर एक ऐसी गलती हो गई, जिसके बाद लोगों ने उनको स्टाइलिस्ट तक बदलने की नसीहत दे डाली।

इस बात में कोई दोराय नहीं कि हिना खान ने बिग बॉस के घर में अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी का दिल जीता। यही एक कारण है कि जिसके बाद फैशन पोलिस ने भी हिना के स्टाइल पर कड़ी से कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। ऐसे में हिना उस समय एक ऐसे फैशन विवाद में फंस गईं जब उन्होंने शिल्पा शेट्टी के स्टाइल को कॉपी करना चाहा। बात चलो ड्रेस को कॉपी करने की हो तो भी समझ आती है लेकिन हिना की ड्रेस जब असली के बजाए नकली निकली तो लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

NBT

एक इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची हिना खान इस दौरान हिना ब्लू और सिल्वर रंग की कशीदाकारी बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आई थीं। साड़ी को स्टेटमेंट टच देने के लिए इसे ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था, जिसमें कमर के बीचों-बीच ब्लाउज की मैचिंग की एक बेल्ट को जोड़ा था। यही नहीं, साड़ी में डिज़ाइन किए पाटली पल्लू को इस तरह डाला था, जो हिना के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। जब अंकिता लोखंडे ने किया था हिना खान के इन कपड़ों को कॉपी, तस्वीर हो गई थी वायरल

बात करें, हिना खान के मेकअप की तो इस कशीदाकारी साड़ी के साथ उन्होंने सटल मेकअप के साथ सिल्वर जूलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया था, जिसमें डैंगलर्स और स्टेटमेंट बैंगल्स के साथ एक रिंग भी शामिल थी। हालांकि, हिना खान का यह पहनावा बिल्कुल वैसा था, जिसे साल 2017 के दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड्स में शिल्पा शेट्टी ने पहना था।

NBT

वैसे तो सेलेब्स का यूं दूसरे सेलेब्स के आउटफिट्स को कॉपी करना फैशन इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं है लेकिन हिना के स्टाइल को देखकर लगता है कि वह इस गाड़ी में सवार (bandwagon) होने वाली सबसे नई स्टार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हिना की इस ड्रेस को रिक्रिएट किया गया था। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने जहां फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से इस साड़ी को चुना था, तो वहीं हिना खान के डिज़ाइनर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे न हो पाएगा! जब सस्ती ड्रेस के चक्कर में बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा को सुननी पड़ी खरी-खोटी

NBT

शिल्पा ने जो बनारसी स्टेटमेंट साड़ी पहनी थी, उसमें वन-शोल्डर डिटेलिंग, कोर्सेट-ट्यूब को सिंपल सिल्वर बॉर्डर के साथ जोड़ा गया था। वहीं हिना की साड़ी इसका रिक्रिएट वर्जन था।

NBT

हिना खान की साड़ी में सेम डिजाइन और समान रंग शामिल होने की वजह से उन्हें लोगों तक से काफी निराशाजनक कमेंट्स सुनने पड़े, यही नहीं कॉपी कैट को सबक सिखाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी हिना की जमकर क्लास लगाई।

खैर, हिना के स्टाइल को लेकर यह मामला नहीं हैं जब उन्होंने यूं किसी एक्ट्रेस का स्टाइल कॉपी किया हो, इससे पहले भी नोरा फतेही की एक ड्रेस को कॉपी कर हिना सुर्खियों में रह चुकी हैं।

Web Title hina khan copied shilpa shetty style statement(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here