
दरअसल, बात तब की है जब हिना खान बिग बॉस के घर से बाहर निकल अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में लगी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने चमकीले रंगों वाली रफल्ड A लाइन मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ मैरून रंग का हेयरबैंड और सनग्लासेज लगाया हुआ था।
बात करें हिना के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने इस कैजुअल लुक के साथ मिनिमल मेकअप, स्मोकी आईज और वर्मिलियन लिप्स के अलावा अपने बालों को खुला छोड़ा था। हालांकि, हर बार की तरफ उनका बेहद स्टाइलिश लग रही थीं, लेकिन ट्रोलर्स को हिना का यह लुक एकदम प्रेग्नेंट वूमेन वाला लगा।

जी हां, हर बार अपनी तस्वीरों पर तारीफ पाने वाली हिना को इस ड्रेस के लिए जमकर फजीहत झेलनी पड़ी, जहां कुछ लोगों को हिना इस ड्रेस में स्टाइलिश लगीं तो कइयों को हिना को देख मैटरनिटी पीरियड की याद आ गई। हिना की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उनसे कमेंट करके पूछा, ‘क्या आप कहीं प्रेग्नेंट तो नहीं हो।’ वहीं, एक लेडी यूजर ने कमेंट करके कहा कि, ‘जब वो प्रेग्नेंट थी, तो वह हिना खान जैसी ड्रेस को पहनती थी।’ इतना ही नहीं, जहां कुछ यूजर्स ने प्रेग्नेंट कहने से बाज नहीं आए तो कुछ लोगों को हिना की यह ड्रेस किसी बेडशीट से कम नहीं लगी। हिना खान की स्टाइलिश ड्रेस को देख जब लोगों ने पूछा – ये ऑउटफिट क्या कहलाता है…
Source link


