Home Minister Amit Shah spoke to Chief Ministers to get their views on Lockdown – गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात, लॉकडाउन पर फीडबैक लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात, लॉकडाउन पर फीडबैक लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों से की बात. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन को लेकर बातचीत की है. बता दें कि 31 मई को लॉकडाउन-4 खत्म हो रहा है और इससे पहले ही गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से इसे लेकर राय ली. इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें

बता दें कि देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 67,692 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 42.75 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए बनी खास रणनीति

कोरोना वायरस के प्रकोप से देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों और जिलों पर सरकार ने खास ध्‍यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है. कोरोना की ‘चेन’ को तोड़ने के लिए सरकार यहां की भौगोलिक स्थिति को ध्‍यान में रखकर कोरोना वायरस मामलों की निगरानी और क्‍वारंटाइन के लिए ‘टॉप टु बॉटम’ रुख अपनाएगी. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और नगर निगम आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों के बीच दो घंटे की वीडियो कॉल के दौरान गुरुवार को मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली सहित 13 शहरों के लिए COVID-19 की सम्‍मिलन योजना की शुरुआत की गई.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने NDTV को बताया, “नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौराना वायरस का प्रसार रोकने के लिए उपायों पर चर्चा की गई.” आज की बैठक इस लिहाज से अहम थी क्‍योंकि इन 13 शहरों से ही देश के कुल मामलों के करीब 70 फीसदी मामले आए हैं. अकेले महानगर मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्‍या 35 हजार पहुंच गई है ज‍बकि देश की राजधानी दिल्‍ली से अब तक करीब 15 हजार मामले सामने आए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here