home remedies for bloating: How To Get Rid Of Bloating : पेट फूलने का घरेलू उपचार, सिर्फ 5 मिनट में दिलाएगा आराम – how to get rid of bloating and know the home remedy for bloating

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पेट फूलने की समस्या से कई लोगों को परेशान होते हुए देखा गया है और आमतौर पर यह समस्या ज्यादातर रात को खाना खाने के बाद देखने को मिलती है। इसके अलावा अगर सुबह नाश्ता करने के दौरान आपने ठीक तरह से खाने पर ध्यान नहीं दिया है तो उसके कारण भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी भाषा में ब्लोटिंग (Bloating) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति के पेट में गैस बन जाती है और पेट फूला हुआ नजर आता है। समय रहते अगर इसका उपचार नहीं किया गया तो यह पेट दर्द और उल्टी की समस्या को भी शुरू कर सकता है। आइए जल्दी से इसके घरेलू उपचार के बारे में जान लेते हैं।



इन घरेलू उपचार की लें मदद

पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यहां पर पॉइंट के रूप में आपको कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताया जा रहा है। इन्हें आप आसानी से अपने घर पर ही ट्राय कर सकते हैं।

पुदीना

पुदीने की तीन से चार पत्तियों को लें। अब इसे गिलास पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी की मात्रा लगभग एक गिलास बचे तो इसे निकाल कर ठंडा होने दें और उसके बाद उसका सेवन करें। पेट फूलने की समस्या को कम करने के लिए यह मददगार साबित हो सकता है।

नींबू

एक नींबू ले और उसको काटकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी शामिल कर सकते हैं। घरेलू उपचार के रूप में पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।

यह भी पढ़ें :

मेथी

एक चम्मच मेथी को पानी में अच्छी तरह 5-7 मिनट तक उबाल लें और फिर छानकर इसके बीज को अलग कर लें। अब हल्का गुनगुना हो जाने पर इस पानी का सेवन करें। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है।

लहसुन और शहद

पेट फूलने की समस्या का घरेलू उपचार करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो लहसुन को भूनकर इसमें शहद की थोड़ी मात्रा मिला सकते हैं और उसके बाद इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी पेट फूलने की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : अंगूठे में हो रहा है दर्द तो इस घरेलू उपचार से मिलेगी मदद



पेपरमिंट का कैप्सूल

अगर आपके घर पर पेपरमेंट का कैप्सूल मौजूद है तो उसे खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इंटेस्टाइनल मसल्स को रिलैक्स करने के लिए प्रेरित करता है जिसके कारण पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

यहां पर बताए जा रहे घरेलू उपचार को आप प्राथमिक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर लंबे समय तक आपको पेट फूलने की समस्या बनी रहे तो आप चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा पुरुष किशमिश के साथ करें इस 1 चीज का सेवन, होते हैं ये जबर्दस्त 6 फायदे

सब्जियों को कोरोना मुक्त बानाने के लिए देखें यह Video

सब्जियों से कोरोना वायरस को दूर रखेगा ये होम मेड सैनिटाइजरसब्जियों से कोरोना वायरस को दूर रखेगा ये होम मेड सैनिटाइजरकोरोना से बचने के लिए बाहर से लाए सामान को सनेटाइज करना कितना जरूरी है ये तो सभी जानते हैं. इससे बचने के लिए लोग केवल पैक्ड फूड को ही नहीं सब्जियों और दूसरे खाने के आइटम्स को भी सेनेटाइज कर रहे हैं. इसके लिए कुछ लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड सेनेटाइजर्स का यूज कर रहे हैं जो महंगे होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहद खतरनाक है. आज इस वीडियो में आपको सिखाएंगे नेचुरल होम मेड सेनेटाइजर बनाना, जो आपके खाने के सामान को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा, साथ ही आपकी सेहत का खयाल भी रखेगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here