home remedies for bum acne: Home remedies: क्‍यों निकलते हैं बट्ट पर Pimples, जानें छुटकारा पाने का घरेलू उपाय – what causes bum acne and how to get rid of them with home remedies in few days

NBT

चेहरे पर मुंहासे निकलना एक आम समस्‍या है, जिससे हर किसी को सामना करना पड़ता है। लेकिन जब यही मुंहासे हिप्‍स यानी की आपके बट पर निकल आते हैं, तो दर्द के कारण असहजता बढ़ जाती है। इन मुंहासों की वजह से संक्रमण होने का खतरा रहता है। कई बार यह समस्‍या गंभीर भी हो सकती है, इसलिए बेहतर है कि आप इसका कारण जानकर इसे होने से रोकें। यहां जानें, बट्ट पर निकलने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने का तरीका…

बट में मुंहासे होने के सामान्य कारण

  • जिम जाने के बाद अपने गीले और पसीने वाले कपड़ों को न बदलने से स्‍किन पर पसीना सूख जाने की वजह से मुंहासे हो सकते हैं।
  • टाइट फिटिंग कपड़े पहनने से स्‍किन के पोर्स ब्‍लॉक हो जाते हैं।
  • बहुत अधिक समय तक बैठे रहने से भी बट में मुंहासे निकल आते हैं।
  • अपने पुराने अंडरवियर को कई दिनों तक पहनने से आपकी त्वचा में गंदगी, पसीना और तेल हो सकता है, जिससे मुंहासे निकल सकते हैं।



Also read: आमतौर पर इन 5 वजहों से होते हैं पिंपल, जानें क्या है आपकी दिक्कत


घर पर मुंहासे ठीक करने के घरेलू उपाय

वर्कआउट के तुरंत बाद शावर लें



हो सकता है कि थकान की वजह से आप तुरंत शॉवर लेने न जाते हों, लेकिन वर्कआउट के बाद आपकी त्वचा पर पसीना, तेल और गंदगी जमा होने लगती है। जिसे आपको तुरंत धोना चाहिए नहीं तो यह स्‍किन पोर्स को बंद कर सकता है।

खारे पानी का उपाय



यह सबसे आसान घरेलू उपचारों में से एक है, जिसे आप कर सकते हैं। हमारे घरों में नमक आसानी से उपलब्ध है। इसमें सोडियम क्लोराइड पाया जाता है, जो अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। खारे पानी बट के मुंहासों को दूर करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। आपको बस इतना करना है कि 2 कप गर्म पानी में 1 टीस्पून नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। एक तौलिया या साफ कपड़ा लें और इस पानी में डुबोकर रखें। अतिरिक्त पानी को निचोड़ें और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।



Also read: नमक के पानी से धोएं चेहरा और बाल, नहीं पड़ेगी किसी क्रीम और कंडीशनर की जरूरत

टी-ट्री ऑयल



टी-ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो मुंहासे से लड़ते हैं। नियमित रूप से अपने बट पर टी-ट्री ऑयल का उपयोग करने से आपको मुहांसों से छुटकारा मिलेगा। इस ऑयल को नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं। मिक्स करें और सीधे अपने मुंहासे पर अप्‍लाई करें।

नींबू का रस



नींबू, मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। नींबू में मौजूद कसैले गुण त्वचा के पोर्स को भी सिकोड़ते हैं। नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। नींबू का रस निचोड़ें और रूई का उपयोग करके इसे सीधे मुंहासे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल का तेल



क्या आपको पता है कि नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। नारियल का तेल बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है जो मुंहासे का कारण बनता है। आप इसे दिन में 2-3 बार कर लगा सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here