बी वैक्स + नारियल का तेल + जैतून का तेल

बी वैक्स त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। यह एक एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। जैतून के तेल और नारियल के तेल में हीलिंग गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को अतिरिक्त नमी प्रदान करेंगे।
मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका
एक चौथाई कप बी वैक्स को पिघलाएं और इसे आधा कप जैतून के तेल और नारियल के तेल के साथ मिलाएं। आवश्यक तेल (लैवेंडर, दौनी, या कैमोमाइल) की 10 बूंदें मिलाएं। इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि इसे क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए। इसे एक बोतल में स्टोर करें और आराम से यूज करें।
शहद + ग्लिसरीन

शहद और ग्लिसरीन दोनों ही एक प्रकार के मॉइस्चराइजिंग एजेंट हैं, जो आपकी त्वचा की बाहरी परत को ड्रायनेस से बचाते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच शहद और 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। कुछ मिनट के लिए अपनी स्किन पर इस मिश्रण से मालिश करें। इसे रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह धो लें।
एलोवेरा जेल

ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे सीधे त्वचा पर लगाएं। इसमें हीलिंग और हाइड्रेटिंग गुण हैं, जो ड्राय सकिन को मॉइस्चराइज करने के लिए बहुत अच्छा है।
जानें घर पर कैसे बनाएं मार्केट वाला एलोवेरा जेल, लंबे समय तक चलाने के लिए मिलाएं ये 2 चीजें
शिया बटर + विटामिन ई तेल

शिया बटर एक एमोलिएंट की तरह काम करता है, जो ड्राय स्किन को नमी पहुंचाने में मदद करता है। विटामिन ई तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो ड्राय स्किन को रोकने में मदद करता है।
एक चम्मच विटामिन-ई तेल के साथ शिया बटर के 3 बड़े चम्मच मिलाएं। ऐसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को पिघला लें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाए, तब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला लें।
आर्गन ऑयल + एसेंशियल ऑयल

एक बोतल में आधा कप आर्गन का तेल डालें और किसी भी आवश्यक तेल जैसे लैवेंडर, मेंहदी, कैमोमाइल, लेमनग्रास, गुलाब, आदि की कुछ बूंदें मिलाएं। बोतल को हिलाएं और इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। आर्गन का तेल त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
नोट: अपने स्किनकेयर रूटीन में इन DIY मॉइस्चराइजर को शामिल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Source link


