क्या होता है फैटी लिवर?
-जैसा कि नाम से ही साफ है कि फैटी लिवर की समस्या लिवर में फैट जमा होने से संबंधित है। हमारे भोजन के जरिए शरीर में जानेवाला फैट अलग-अलग अंगों में जमा होना सामान्य प्रक्रिया होती है।
-लेकिन जब लिवर में बहुत अधिक फैट जमा होने लगता है तो उसकी कार्यप्रणाली में बाधा आने लगती है। इस कारण लिवर भोजन का पाचन संबंधी कार्य सही तरीके से नहीं कर पाता है।
जानें फैटी लिवर की समस्या के कारण
-लिवर मुख्य रूप से खाने से प्राप्त होनेवाले रस से ऊर्जा का उत्पादन करने का कार्य करता है। साथ ही ब्लड प्यूरिफिकेशन और सप्लाई से जुड़े जरूरी काम करता है।
-लेकिन जब लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा होने का दबाव पड़ता है तो वह ऊर्जा उत्पादन का काम सही प्रकार से नहीं कर पाता है। इससे फैटी लिवर वाले व्यक्ति बहुत जल्दी खुद को थका हुआ महसूस करने लगते हैं।
डायट में इन बदलावों से करें Liver Disease का मुकाबला
दो प्रकार का होता है फैटी लिवर
-फैटी लिवर की समस्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। इनमें अल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या होती है।
-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर (Alcoholic Fatty Liver) की समस्या उन लोगों में देखने को मिलती है, जो लोग नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं।
-नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या अधिक लोगों में देखने को मिलती है। जिन लोगों को हाइपरटेंशन (हाई पीबी) शुगर (डायबिटीज), लिवर सिरोसिस इत्यादि की समस्या होती है। इस बीमारी में रोगी के लिवर में सूजन और घाव की समस्या हो सकती है।
Fatty Liver की प्रॉब्लम में कैसी होनी चाहिए आपकी डायट, क्या खाएं-क्या नहीं, जानें
फैटी लिवर के घरेलू और चिकित्सकीय उपचार
फैटी लिवर के लक्षण
-जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है, उन्हें अक्सर पेट दर्द की समस्या परेशान करती है। इन लोगों को पेट में नाभि के ऊपर के हिस्से में दर्द होता है।
-फैटी लिवर के कारण पेट पर सूजन की समस्या हो सकती है। पेट में भारीपन और कठोरता की समस्या हो सकती है।
-फैटी लिवर के कारण त्वचा और आंखों का रंग में पीलापन बढ़ सकता है। इन लोगों को अपने वजन में भी कमी का अहसास हो सकता है।
फैटी लिवर की समस्या दूर करने में योग है लाभकारी
फैटी लिवर का उपचार
-फैटी लिवर की समस्या को सही खान-पान के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। यदि समस्या अधिक गंभीर है तो डॉक्टर आपके लिवर और आपकी सेहत की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको दवाइयां दे सकते हैं।
-ऐक्टिव लाइफस्टाइल के साथ भी आप पेट पर आनेवाली सूजन और पेट में होनेवाली कठोरता को नियंत्रित कर सकते हैं। नियमित रूप से वॉक करना और योग करना आपको लाभ देगा।
पत्नी जेनेलिया के साथ रितेश देशमुख पहुंचे फिटनेस के अगले पायदान पर
महिलाओं में पाई जानेवाली इस बीमारी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, फैंस के साथ साझा किए टिप्स
Source link