Home remedy: कब्‍ज से परेशान लोगों के लिए भाग्यश्री ने बताया रामबाण नुस्खा, आपभी करें ट्राय – bhagyashree suggests this alternative to a spoonful of ghee for gut health

जंक फूड के चटखारे लेने वाले लोग खराब पेट से परेशान रहते हैं। पाचन तो बिगड़ता ही है, साथ ही मेटाबॉलिज्म भी कम हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर पेट को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपचारों का सहारा लेते हैं, लेकिन ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाते। समस्या लगभग बनी रहती है। ऐसे में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री द्वारा आंत के स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए दिए गए सुझाव को जरूर अपनाना चाहिए। एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर खाली पेट एक चम्मच घी खाने की सलाह दी है।

उन्होंने लिखा है कि कई लोग कब्ज और अम्लता से ग्रसित रहते हैं। ये दोनों ही पेट को अस्वस्थ बनाते हैं। इससे शरीर में अन्य समस्याएं उभरने लगती हैं। जबकि अच्छा पाचन बढ़े हुए मेटाबॉलिज्म और उच्च ऊर्जा की निशानी है। ऐसे में खाली पेट एक चम्मच घी खाने का घरेलू नुस्खा आपके बड़ा काम आ सकता है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर क्यों इतना पॉवरफुल है एक्ट्रेस का ये देसी नुस्खा और इसे कैसे ले सकते हैं। (फोटो साभार: Instagram and istock by getty images)

​क्यों इतना पॉवरफुल है ये देसी नुस्खा-

इसमें कोई शक नहीं है, कि घी एक हैल्दी फैट के रूप में जाना जाता है। इसे गर्म भोजन में मिलाने से ज्यादा कच्चा खाने की सलाह दी जाती है। कुलमिलाकर घी एक सुपरफूड है। लेकिन इसके फायदे पाने के लिए लोगों को इसके सेवन का सही तरीका पता होना चाहिए। घी ब्यूटीरिक एसिड से भरपूर है, जो कब्ज दूर करने के लिए जाना जाता है। ब्यूटीरिक एसिड चयापचय में सुधार कर पेट दर्द, गैस, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को कम करता है। घी शरीर को चिकनाई देकर आंत के रास्ते को साफ करता है, जिससे कब्ज का खतरा कम रहता है। (फोटो साभार: istock by getty images)

पेट साफ ना होने के साथ ही कब्ज के हैं ये 9 अन्य लक्षण, जानें इस समस्या के कारण और निवारण

आज ही ट्राय करें एक्‍ट्रेस भाग्यश्री का ये देसी नुस्खा

​घी में पोषक तत्व-

कच्चा घी काफी पौष्टिक और स्वस्थ है। घी में स्वस्थ वसा, विटामिन ए, ई और डी की अच्छी मात्रा होती है। हालांकि हम में से कई लोग सोचते हैं कि घी में वसा की ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य के लिए खराब है, लेकिन आप ये नहीं जानते कि फैट शरीर के ठीक से काम करने के लिए बहुत जरूरी है। घी ओमेगा-3 फैटी से भरपूर होता है। यह ह्दय और मास्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

आपका घी असली है या नकली, इन तरीकों से कर सकते हैं घर पर पहचान

​कब्ज रोकने के लिए आंवला-

अगर आपको घी जरा भी पसंद नहीं है, तो आप इसकी जगह अजवायन का उपचार कर सकते हैं। भाग्यश्री ने अपने वीडियो में कब्ज और अम्लता से राहत पाने के लिए अजवायन का घरेलू उपचार भी बताया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें भोजन करने के तुरंत बाद भुना हुआ आंवला खाना चाहिए। छोटा चम्मच भुना हुआ आंवला खाने से न केवल पाचन में मदद मिलेगी बल्कि कब्ज से निजात मिलेगी।

इसलिए ऐसी स्थिति में इन छोटे बीजों का उपयोग करने की आदत डालें। ये न केवल आपके पेट के स्वास्थ्य का बल्कि सांसों की बदबू का भी ख्याल रखेंगे। आपको बता दें कि अजवाइन एक एशियाई मसाले के रूप में प्रसिद्ध है। अजवाइन पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हुए पेप्टिक अल्सर के इलाज में भी मददगार है।

​पेट के स्वास्थ्य के लिए घी कैसे ले सकते हैं-

  1. बड़ा ही आसान है। शुरूआत में हो सकता है आपको इसे देखकर उबकाई आए, लेकिन अपने पेट को स्वस्थ रखना है, तो ये करना होगा। 200 मिली गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच घी मिलाएं और सुबह खाली पेट पी जाएं।
  2. आप चाहें तो एक गिलास गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच घी हल्दी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। सोने से पहले इस उपाय को करने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद मिलती है।
  3. कच्ची हल्दी के साथ एक चम्मच घी मिलाकर लिया जा सकता है। इसे उबालें और रोज सुबह लें। ऐसा करने से प्रतिरक्षा में सुधार होगा और सूखी खांसी में भी आराम मिलेगा।
  4. कच्ची हल्दी और एक चम्मच घी को पीसकर आप एकशानदार मॉर्निंग ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। रोज सुबह इस पानी को पीने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा और भविष्य में कभी कब्ज की शिकायत नहीं होगी।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here