अब सवाल यह उठता है कि त्वचा की सफाई के लिए क्या इस्तेमाल किया जाए। तो इस बात पर अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको वीडियो के जरिए घर पर ही फेसवॉश बनाने का तरीका सिखाएंगे। इसे बनाने के लिए आप अपनी किचन में मौजूद सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेसवॉश में मौजूद नैडरल इंग्रिटियंट्स पिंपल्स, ब्लैक हेड्स और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। साथ ही ये ड्राय स्किन की प्रॉब्लम को भी दूर करेगा। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि-
DIY फेसवॉश बनाने के लिए सामग्री:
- 1 टीस्पून एलोवेरा जेल
- 1/2 टीस्पून बादाम का तेल
- 2 बूंद एसेंशियल ऑयल
- 15 ml कैस्टाइल सोप
- 15 ml पानी
फेस वॉश बनाने की विधि –
- एक साफ बाउल में पानी लें। अब इसमें कैस्टिल लिक्विड सोप डालें।
- अब इसमें 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब कटोरे में 1/2 चम्मच बादाम का तेल डालें।
- आखिर में एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें जोड़ें।
- घर का बना फेसवॉश तैयार है।
- अब इसे एक स्प्रे बॉटल में डालें और यूज करें।
Also read: फेसवॉश के बाद अगर तौलिए से पोंछती हैं चेहरा, तो कम उम्र में ही दिखने लगेंगी बूढ़ी
यहां देखें Video…
स्किन बनी रहे सॉफ्ट, घर पर ऐसे बनाएं फेसवॉश
स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता है यह फेसवॉश
कैस्टिल सोप को प्लांट ऑयल से बनाया जाता है और इसलिए इसे सेंसटिव स्किन के लिए भी सेफ माना जाता है। वहीं, एलोवेरा जेल डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है। इस फेसवॉश को लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनाती है। इस फेसवॉश में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूदें भी डाली गई हैं, जिससे आपके फेसवॉश में भीनी खुशबू भी आएगी।
Source link