Honey for weight loss: तेजी से वजन कम करता है शहद, इन 5 तरीकों से खाएंगे तो जल्दी मिलेगा रिजल्ट – 5 amazing ways to include honey your diet to lose weight fast without side effect

शहद में शुगर की मात्रा होती है लेकिन प्रोसेस्ड शुगर के मुकाबले शहद में स्वस्थ विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। प्रोसेस्ड शुगर को कैलोरी माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इसका सेवन करने से कोई पोषण मूल्य नहीं मिलता है। सिर्फ चीनी खाने से वजन और कैलोरी दोनों बढ़ते हैं जबकि शहद इस प्रभाव को बेअसर करता है, क्योंकि जब इसे कम मात्रा में लिया जाता है, तो यह पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है जो वजन कम (Weight loss) करने में सहायता करता है।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन के शोध के अनुसार, शहद भूख को कम करने में मदद कर सकता है। सोने से पहले नियमित रूप से शहद का सेवन करने से कुछ घंटों के दौरान कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। अब सवाल यह है कि वजन कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

शहद लहसुन का पानी

शहद लहसुन का पानी एक पारंपरिक हर्बल उपचारों में से एक है, जो कई वर्षों से सर्दी और खांसी के इलाज के साथ-साथ लोगों को वजन कम करने में मदद करता है। दोनों में प्राकृतिक पदार्थ होते हैं और इनका शरीर पर बेहतर प्रभाव पड़ता है। यह मिश्रण वजन घटाने के अलावा कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शहद दालचीनी पानी

दालचीनी का उपयोग कई वर्षों से कई रोगों के इलाज में किया जाता रहा है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा वजन घटाने में भी सहायक है। अपने रोजाना के ग्रीन टी के कप में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी मिलाएं। यह मिश्रण आपको ऊर्जावान महसूस करा सकता है, साथ ही वजन करने में भी सहायक है।

दूध और शहद

भले ही दूध के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। एक चम्मच शहद आपके नियमित दूध के गिलास को अधिक फायदेमंद बना सकता है। यह आपके चयापचय को बढ़ाने के साथ भूख को दबाता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर कम करेगा और पेट की चर्बी कम करेगा।

शहद नींबू पानी

वजन कम करने के लिए यह नुस्खा सबसे बढ़िया है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा शहद और नींबू डालकर रोज सुबह पीने से आपका फैट बर्न हो सकता है। साथ ही नींबू आपको लंबे समय तक तरोताजा महसूस कराता रहेगा। शहद और नींबू पानी पेट की समस्याओं का भी बेहतर इलाज है। यह मिश्रण शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

शहद के अन्य स्वास्थ्य लाभ

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर शहद टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी स्थितियों से भी बचाने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि शहद रक्तचाप को कम कर सकता है, रक्त में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है, दिल की धड़कन को नियंत्रित कर सकता है और स्वस्थ कोशिकाओं की मृत्यु को रोक सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here