Horoscope Today, 5 जून: चंद्रग्रहण आज, किन राशियों को होगा लाभ – Horoscope today 5 june 2020 aaj ka rashifal friday ka rashifal tlifd

Horoscope Today: 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. आज किन राशि वालों का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में यात्रा के योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है.

मेष- सेहत का ध्यान रखें, व्यर्थ के वाद-विवाद ना करें, शिव जी की उपासना करें.

वृषभ- काम में व्यस्तता रहेगी, मानसिक चिंताएं दूर होंगी, रिश्तों की समस्या पर ध्यान दें.

मिथुन- नौकरी में बदलाव के योग हैं, जीवन की समस्याएं हल होंगी, काम और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.

कर्क- करियर की स्थिति में सुधार होगा, परिवार में शांति आएगी, सोच समझकर फैसला लें.

सिंह-सेहत में लापरवाही ना करें, परिवार में विवादों से बचाव करें, कोई नई जिम्मेदारी ना लें.

कन्‍या- सेहत में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं, यात्रा करने से बचें.

तुला- दौड़भाग रहेगी, करियर में लाभ के योग हैं, संतान की उन्नति होगी.

वृश्चिक- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, करियर की स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं.

धनु- करियर में लापरवाही ना करें, वाहन सावधानी से चलाएं, शिवजी की उपासना करें.

मकर- नया काम शुरू ना करें, करियर में लापरवाही ना करें, वैवाहिक जीवन में शांति रखें.

कुंभ- व्यर्थ की चिंता ना करें, कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा, मान-सम्मान की स्थिति ठीक रहेगी.

मीन- यात्रा से बचाव करें, सेहत ठीक रहेगी, धन लाभ के योग हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here