बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में लगी आग – 3 की जिंदा जलकर मौत

बालाघाट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास देर रात करीब 11 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा शामिल है।हादसे में कार चला रहा युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here