झाबुआ में भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

झाबुआ, मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले में मेघनगर-थांदला रोड पर सजेली फाटक के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार टैंकर ने इको वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, थांदला क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ महुड़ा के नौ ग्रामीण और देवीगढ़ के दो लोग कल्याणपुरा के पास ग्राम मानपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर इको वाहन (GJ 09 BL 5956) से वापस लौट रहे थे।

blob:https://www.no2politics.com/0ca2967f-367a-4de9-ab33-ff9de95ad78b

सजेली फाटक के नजदीक सामने से आ रहे एक टैंकर (RJ 09 GC 7915) ने इको वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही नौ ग्रामीणों की मौत हो गई।हादसे के बाद इको वाहन बुरी तरह से पिचक गया, जिससे शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पद्म विलोचन शुक्ल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने थांदला और मेघनगर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मृतकों के नाम:

मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40), निवासी शिवगढ़ महुड़ा अकली पति सोमला परमार (35), निवासी देवीगढ़ * विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16), निवासी शिवगढ महुड़ा * पायल पिता मुकेश खपेड़ (12), निवासी शिवगढ़ महुड़ा * मडीबाई पति भारु बामनिया (38), निवासी शिवगढ़ महुड़ा * विजय पिता भारु बामनिया (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा * कान्ता पिता भारु बामनिया (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा * रागनी पिता रामचंद बामनिया (9), निवासी शिवगढ़ महुड़ा * शवलीबाई पति मुकेश खपेड़ (35), निवासी शिवगढ महुड़ा

दुर्घटना में गंभीर घायल: इस भीषण हादसे में पायल पिता सोमला परमार (19), निवासी देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद बामनिया (5), निवासी शिवगढ़ महुड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पायल को आगे के इलाज के लिए दाहोद रेफर किया गया है, जबकि आशु का उपचार सिविल अस्पताल थांदला में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

blob:https://www.no2politics.com/98012ce2-0a51-4164-b6d1-08da83374524

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here