उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 युवक की मौत

उज्जैन। उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने उग्र रूप ले लिया। तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक मिनी बस ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर खाई में जा गिरा, जिसके नीचे दबने से 21 वर्षीय युवक विजय सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। समय पर मदद न मिलने से भड़के ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here