
CM चौहान ने होशंगाबाद में इसका ऐलान किया.
खास बातें
- होशंगाबाद का नाम होगा नर्मदा पुरम
- CM शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
- केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
होशंगाबाद:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज (शुक्रवार) धूमधाम से नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) मनाई गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कई घाटों पर जाकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की. सबसे बड़ा ऐलान उन्होंने होशंगाबाद (Hoshangabad) में आयोजित कार्यक्रम में किया. दरअसल कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने होशंगाबाद का नाम बदलने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि होशंगाबाद शहर का नया नाम नर्मदा पुरम (Narmada Puram) होगा. अब इसका नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘नर्मदा मैया की कृपा सर्वदा हम सब पर ऐसे ही बनी रहे. मां रेवा के चरणों में करबद्ध प्रार्थना करते हुए आज मैं घोषणा करता हूं कि होशंगाबाद को अब नर्मदापुरम् के नाम से जाना जायेगा.’ नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री ने अमरकंटक के शंभू धारा में रुद्राक्ष और साल का पौधा भी लगाया.
नर्मदा मैया की कृपा सर्वदा हम सब पर ऐसे ही बनी रहे।
मां रेवा के चरणों में करबद्ध प्रार्थना करते हुए आज मैं घोषणा करता हूं कि होशंगाबाद को अब नर्मदापुरम् के नाम से जाना जायेगा। #NarmadaJayantipic.twitter.com/lTBjMo2AU3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 19, 2021
उन्होंने आगे कहा, ‘नर्मदा मैया हमारे सूखे कंठों की प्यास बुझा रही हैं, खेतों को सींच रही हैं और बिजली भी दे रही हैं, लेकिन हम सब क्या कर रहे हैं? मैया को दूषित कर रहे हैं. आज हम सब संकल्प लें कि मैया में मल-जल को नहीं जाने देंगे. सरकार और समाज साथ मिलकर इसके लिए काम करेंगे.’ अपराधियों को चेतावनी देते हुए CM ने कहा, ‘गुंडे, बदमाशों, रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इनका मध्य प्रदेश की धरती से सफाया करने के लिए हम संकल्पित हैं. बेटियों पर कुदृष्टि डालने वाले नराधमों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.’
VIDEO: मध्य प्रदेश में पत्थरबाजों से नुकसान की वसूली करेगी शिवराज सरकार

