यह एक घरेलू नुस्खा है जो घर पर ही बिना किसी परेशानी और सस्ती सामग्री से ही तैयार हो जाएगा। यह नारियल तेल है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलेगी। इसे बालों के लिए फायदेमंद बनाना है तो बस आपको कुछ और चीजें चाहिए होंगी।
Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कई ऐसे लड़के और पुरुष हैं जो अपने बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसका सही फायदा लोगों को नहीं मिल पाता है। जबकि कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल करके लड़के अपने बालों को बड़ी आसानी से काला बना सकते हैं। ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है जो नारियल तेल से तैयार होता है। हालांकि, इसमें आपको कुछ और चीजों को भी मिलाना पड़ता है जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
कैसे तैयार करेंगे यह नुस्खा
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए मेथी और मंगरैल की जरूरत पड़ेगी जो आपको बड़ी आसानी से किचन में भी मिल जाएगा। यह एक ऐसी सामग्री है जो अक्सर हम अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं लेकिन बालों को काला करने के लिए भी यह काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, मेथी और मंगरैल दोनों में ऐसे विशेष औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों को काला करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए जब नारियल तेल में आप इन दोनों को मिलाकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके बालों को काला करने के लिए प्रभावी रूप से फायदा पहुंचाता है। मेथी और मंगरैल के बीज को पीसकर इसका पाउडर बना लेते हैं और उसके बाद इसे नारियल तेल में उबाला जाता है। इससे मेथी और मंगरैल में बालों को काला बनाने के लिए मौजूद गुण नारियल तेल में मिल जाता है। इसके बाद जब आप इसे अपने बालों में इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके बालों को काला बनाने में अपना असर कुछ ही दिनों में दिखाना शुरू कर देगा।
कैसे तैयार करें यह तेल
सामग्री
- नारियल तेल
- मेथी 1 चम्मच
- मंगरैल 1 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले मेथी और मंगरैल को ग्राइंडर में अच्छी तरह बारीक पाउडर के रूप में पीस लें।
- इस पाउडर को कटोरी में रख लें।
- अब एक पैन लें और नारियल तेल को इसमें डालकर उबालें।
- अब मेथी और मंगरैल के पाउडर को इस तेल में डालें और इसे 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह उबालें।
- अब इसे ठंडा हो जाने दें और तेल को छानकर किसी बोतल में रखें।
- बालों में इसी तेल का इस्तेमाल लगातार 2 हफ्ते तक करें, आपको बाला में कालापन खुद ही नजर आने लगेगा।
रेकमेंडेड खबरें
आईसीसी ने टी10 फ्रैंचाइजी के भारतीय मालिक को प्रतिबंधित किया..
मानसिक रूप से होने वाले इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से कैसे उबरें?
GATE 2020: आईआईटी दिल्ली ने बदला इंटरव्यू का तरीका, जानें डी..
BS6 Nissan Kicks जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा सेगमेंट का सबसे पाव..
Huawei का नया फोल्डेबल फोन, कैमरा में होगा खास फीचर
शीघ्रपतन की वजह से मैं असंतुष्ट महसूस कर रहा हूं, क्या करूं?..
Home Remedy : वर्क फ्रॉम होम के दौरान होने लगा है कमर दर्द, ..
इस यूनिवर्सिटी ने कोरोना से जंग में दिया योगदान, बनाया खास र..
NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यक संस्थानों पर..
देश भर के सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स को मिलेगी लॉकडाउन पीरियड..
महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर उद्धव ने किया पीएम मोदी क..
चंडीगढ़ PGIMER में क्लिनिकल ट्रायल शुरू, सफलता मिली तो तीन म..
क्या नीतीश कुमार के कहने पर मोदी सरकार ने दी लॉकडाउन में ये ..
फंसे लोगों को लाने-ले जाने की अनुमति, 10 पॉइंट्स में समझें आ..
मेरठः तालाब के किनारे मरे मिले चमगादड़, ग्रामीणों में दहशत, ..
Source link

