how to boost sexual drive: Bedtime Drink For Men : पुरुष दूध में चीनी की जगह मिलाकर पिएं ये 1 चीज, मिलेंगे जबर्दस्त 5 फायदे – 5 health benefits of milk and honey for men to boost sexual drive and testosterone hormone

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Bedtime Drink For Men : पुरुष दूध में चीनी की जगह मिलाकर पिएं ये 1 चीज, मिलेंगे जबर्दस्त 5 फायदेपुरुषों की सेहत के लिए दूध बेहद जरूरी माना जाता है। दूध न केवल हमारे शरीर में कैल्शियम पोषक तत्वों की पूर्ति करता ,है बल्कि यह कई अन्य बीमारियों को दूर रखने के लिए भी लाभदायक साबित होता है। पर क्या आपको क्या पता है कि दूध में चीनी की जगह अगर एक खास खाद्य पदार्थ को मिलाकर पीने के लिए इस्तेमाल किया जाए, तो यह सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे पहुंचा सकता है।

आइए आपको बताते हैं कि वह कौन-सा ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे दूध में मिलाकर पीने से दोगने रूप से इसका फायदा हमारे शरीर को मिलता है।

​दूध में मिलानी है यह चीज

NBT

दूध के साथ जिस खाद्य पदार्थ को मिलाकर इस्तेमाल करना है दरअसल वह शहद है शहद का सेवन हम विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के जरिए करते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौर में संक्रमण से बचे रहने के लिए इम्युनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। शहद और दूध का सेवन मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी कारगर साबित होता है। इसके अलावा इस लेख में हम आपको शहद और दूध के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में भी बता रहे हैं…

​स्पर्म काउंट को बढ़ाने में

NBT

स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए पुरुषों के द्वारा तरह-तरह की आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लिया जाता है। जबकि दूध और शहद का सेवन करने के कारण भी इसमें सकारात्मक फायदा देखने को मिलता है। इस पर वैज्ञानिक शोध भी उपलब्ध हैं जो बात की पुष्टि करते हैं कि दूध और शहद का एक साथ सेवन करने के कारण स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

​पौरुष शक्ति को मिलेगी मजबूती

NBT

पौरुष शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भी दूध और शहद का एक साथ किया गया सेवन प्रभावी रूप से असर दिखाता है। इसके वैज्ञानिक कारण को जानें तो यह समझना और भी आसान होगा। दूध और शहद में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह हार्मोन बढ़ने के बाद पौरुष शक्ति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करता है।

​प्रोस्टेट कैंसर का खतरा होगा कम

NBT

पुरुषों के सेहत से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों में से एक प्रोस्टेट कैंसर भी है। भारत में पुरुषों की एक बहुत बड़ी आबादी प्रोस्टेट कैंसर का शिकार बड़ी आसानी से हो जाती है। जबकि शहद में कैंसर सेल्स को विकसति होने से रोकने का गुण पाया जाता है। इस कारण यह पुरुषों के शरीर में प्रोस्टेट कैंसर की सेल्स को नष्ट करने के लिए भी कार्य कर सकता है।

यह भी पढ़ें : इस बीज के तेल का सेवन नहीं होने देगा 5 रोग

​स्टैमिना बढ़ाने के लिए

NBT

पुरुषों की शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन बनाने के लिए दूध का सेवन तो काफी लंबे समय से किया जा रहा है। दूध और शहद का एक साथ किया गया सेवन बॉडी को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। इसका सीधा असर पुरुषों के स्टैमिना को बूस्ट करने के लिए भी कार्य कर सकता है। आप चाहें तो इसके साथ शिलाजीत या अश्वागंधा का भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चिया बीज में मिलाकर करें इन 2 फूड्स का सेवन, 6 बीमारियों का खतरा हो जाएगा कम

​हड्डियों को मिलेगी मजबूती

NBT

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी यह एक बेहतरीन ड्रिंक पीने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। दूध में मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कारगर साबित होती है। इतना ही नहीं, रात में जिन लोगों को नींद नहीं आती है, उनके लिए भी दूध और शहद का एक साथ किया गया सेवन फायदेमंद असर दिखाता है।

यह भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम, महीने भर में कम हो जाएगा 2 kg से भी ज्यादा वजन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here