how to eat apple: Best Time To Eat Apple: किस समय ऐपल खाना होता है सबसे अधिक फायदेमंद, किन 7 बीमारियों से बचाता है सेब जानें – best​ time to eat apple and apple qualities to protect from various disease in hindi

घर के बड़े हों, टीचर्स हों या हेल्थ एक्सपर्ट्स, बचपन से लेकर आज तक कई अलग शुभचिंतकों ने आपको हर दिन एक सेब खाने की सलाह दी होगी। यह अलग बात है कि आप ऐसा करते हैं या नहीं… लेकिन इतना तो जरूर जानते हैं कि सेब हमारी सेहत को सही बनाए रखने के लिए बहुत लाभकारी फल है। आइए, यहां जानते हैं सेब खाने का सही समय और साथ ही यह भी कि किन बीमारियों से जीवनभर बचाकर कर सकता है सेब का सेवन…

दिमाग से करते हैं शुरुआत

– सेब के गुणों को विस्तार से जानने की शुरुआत सबसे पहले इस बात से करते हैं कि आखिर सेब खाने से हमारे दिमाग पर कैसा असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर दिन एक सेब खाने से हमारा दिमाग अधिक ऐक्टिव और कुशाग्र बनता है।

-हमारे दिमाग पर तनाव हावी नहीं हो पाता है। क्योंकि सेब के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग में प्लेजर हॉर्मोन्स का स्तर बनाए रखने में सहायता करते हैं। जो लोग हर दिन नियमित रूप से एक सेब का सेवन करते हैं, उन्हे याददाश्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

दिल की सेहत के लिए गुणकारी

-नियमित रूप से सेब का सेवन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बनाए रखने में सहायता करता है। कॉलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा हमारे हृदय के लिए सबसे अधिक हानिकारक होती है। इस तरह दिल की सेहत ठीक रखने का काम भी सेब बखूबी करता है।

श्वांस संबंधी रोगों से बचाए

-जो लोग नियमित रूप से 1 सेब खाते हैं, उन्हें सांसों से संबंधी रोग जल्दी से नहीं होते हैं। क्योंकि सेब में पाए जानेवाले ऐंटिपैथोजेन गुण गले और लंग्स में किसी भी तरह के वायरस को हावी नहीं होने देते हैं।

-सेब खानेवाले लोगों को खासतौर पर अस्थमा का रोग कभी नहीं हो पाता है। बशर्ते वे नियम से सेब खाते हों और सही प्रकार से सेब खाते हों। एक दिन के लिए 1 सेब खाना पर्याप्त होता है।

कैंसर रोधी गुणों से भरपूर

-नियमित रूप से सेब खानेवाले लोगों के शरीर में कैंसर सेल्स आसानी से नहीं पनप पाती हैं। क्योंकि सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को लगातार डिटॉक्स करते रहते हैं। इससे विषैले तत्व हमारे शरीर को संक्रमित नहीं कर पाते हैं।

लिवर को दुरुस्त रखे

-लिवर की समस्या से जूझ रहे लोग यदि नियमित रूप से एक सेब का सेवन शुरू कर दें तो उन्हें बहुत अधिक लाभ होगा। यदि वे किसी तरह का ट्रीटमेंट इस समस्या के लिए ले रहे हैं तो इस उपचार का असर भी उन्हें अपने शरीर पर जल्दी दिखाई देगा। सेब का सिरका भी लिवर को ठीक करने में सहायक होता है।

मोटापे से बचाए

-सेब का सेवन शरीर में अतिरिक्त वसा के संचय को रोकता है। इससे की नसों में फैट जमा नहीं हो पाता है और ब्लड का फ्लो बना रहता है। इसके साथ ही सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं हो पाती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे भी नियमित रूप से सेब का सेवन कर सकते हैं।

सेब खाने का सही तरीका

-सेब को हमेशा छिलके सहित खाना चाहिए। सेब खाते समय इसे अच्छी तरह से चबाना चाहिए ताकि मुंह में ही इसका अच्छी तरह रस बन जाए और इसका छिलका गले में ना चिपके।

-सेब का जूस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर मिलाई जाती है और साथ ही इसके रेशे अलग हो जाते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा नहीं रहती है। सेब खाना, सेब का जूस पीने से कहीं अधिक लाभकारी है।

सेब खाने का सही समय

-सेब कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट यानी जब सुबह उठकर आपने कुछ ना खाया हो और सबसे पहले सेब ही खा लें। ऐसा करने से आपको पेट में जलन, गैस या बेचैनी हो सकती है।

-सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद या लंच करने के 1 से 2 घंटे बाद सेब का सेवन करना सबसे अधिक लाभकारी होता है। आप नियमित रूप से इस समय पर 1 सेब खा सकते हैं।

Honey And Cinnamon Tea: दिनभर के लिए ताजगी जगाए, शहद और दालचीनी की चाय

Pudina Chutney Benefits: पुदीने की चटनी याददाश्त बढ़ाने के साथ ही पहुंचाती है ये 10 फायदे

Stomach Bloating: कुछ खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या तो यहां जाने इसके घरेलू उपचार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here