how to get burgundy hair color with beetroot: Hair Dye: चुकंदर के जूस से बालों को करें रेड या बर्गंडी, जानें तरीका – natural hair dyes colour your hair red with beetroot juice at home

NBT

सफेद बालों की समस्‍या काफी आम हो चुकी है। कई लोग इसे कैमिकल कलर्स से छिपा लेते हैं, तो कई लोग बालों को हिना या फिर अन्‍य चीजों से कवर कर लेते हैं। यदि आपको भी अपने बालों को गहरा रेड शेड या बरगंडी कलर चाहिए, तो आप चुकंदर का प्रयोग बिना किसी संकोच के कर सकते हैं।

केमिकल्स आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए चुकंदर का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यही नहीं, आजकल बरगंडी शेड काफी ट्रेंड में भी है। यदि आपकी स्‍किन का टोन फेयर है तो आप पर यह रंग काफी जचेगा। इस हेयर मास्‍क का उपयोग करने से बालों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचता और बाल भी नेचुरली रेड दिखते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं बालों को रेड करने का सरल तरीका…

हेयर कलर बनाने की सामग्री-

  • 4-5 चुकंदर
  • ब्लेंडर/जूसर
  • 1 चम्मच शहद

हेयर कलर लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले, चुकंदर को धो कर साफ करें और उसे छील लें।
  2. उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उन्हें ब्लेंडर या जूसर में ब्लेंड करें। पेस्ट बिल्‍कुल चिकना होना चाहिए, उसमें कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
  3. अब पेस्‍ट को किसी बर्तन में छान लें। फिर इसमें शहद मिलाएं
  4. इसे लगाने से पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें। लेकिन कंडीशनर न लगाएं।
  5. फिर जब आपके बाल सूख जाएं, तब उस पर चुकंदर का यह पेस्‍ट लगाएं।
  6. सुनिश्चित करें कि यह आपके चेहरे पर टपके नहीं। वरना यह चेहरे पर निशान छोड़ सकता है।
  7. एक बार जब बालों में यह पैक लग जाए, तब सिर को प्लास्टिक शावर कैप से ढंक लें।
  8. अच्‍छा रिजल्‍ट देखने के लिए इसे हेयर पैक को कम से कम 4-5 घंटे तक रहने दें।
  9. अपने बालों को फिर से धोएं, लेकिन इस बार कंडीशनर लगाएं।

Also read: मेहंदी में मिलाकर लगाएं कॉफी-दही और केला, बाल बन जाएंगे काले-घने और शाइनी



यहां से ले सकते हैं हेयर कलर बनाने का आइडिया:

@singhkavya10

( Part 1 ) lets see does it works ��

♬ original sound – singhkavya10



इस तरह से रखें बालों का रंग बरकरार
याद रखें चुकंदर का रस बालों को केमिकल कलर्स के मुताबिक उतना गहरा रंग नहीं देगा। लेकिन इससे बाल लाल जरूर दिखेंगे। इस विधि को अपनाने से बालों में कम से कम 10-15 दिनों तक रंग रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि बालों का रंग अधिक समय तक चले, तो सल्फेट फ्री कार्बनिक शैंपू का उपयोग करें। साथ ही डायरेक्‍ट सनलाइट से दूर रहें और जब आप बाहर जाएं तो अपने बालों को ढकें।

Also read: इन गलतियों की वजहों से समय से पहले फेड हो जाता है आपका हेयर कलर



यदि आपके बाल काफी रफ या ड्राय हैं, तो आप इस हेयर कलर के साथ नारियल या जैतून का तेल भी मिक्‍स कर सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here