बच्चों को होती है स्पेशल केयर की जरूरत
जानकारों की मानें तो पहले वायरस को शरीर के प्रवेश करने में 1 से 2 दिन लेता था लेकिन अब ये 6 घंटे में ही संक्रमित कर देता है। वयस्कों की तरह अब बच्चों में भी कोविड के अलग-अलग लक्षण दिख रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोविड की दूसरी लहर में हमें बच्चों की स्पेशल करनी जरूरी है, क्योंकि बड़ों के लिए दुनिया भर में तमाम वैक्सीन आ चुकी हैं लेकिन मासूमों के लिए किसी भी देश में अब तक कोई टीका नहीं आया है।
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी कोविड से बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे बच्चों को लेकर चिंता जताई थी।
कोरोना से बचाव के लिए छोटे बच्चों को न पहनाएं मास्क, वरना घुट सकता है मासूमों का दम
बच्चों में कोविड के लक्षण
पहले बच्चों में सिर्फ खांसी बुखार की शिकायत आती थी लेकिन अब और भी कई तरह के लक्षण दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार का कोविड खासकर 11 साल से कम और 17 साल के बच्चों को ज्यादा इफेक्ट कर रहा है।
इसलिए बेहतर होगा अगर आप बच्चों को घर में रखें। उन्हें घर से बाहर न निकलने दें। अगर आपके बच्चे में नीचे दिए गए कुछ इस तरह के तरह के लक्षण हैं तो आप उनकी खास देखभाल करनी की जरूरत है।
- लंबे समय तक बुखार रहना
- लूज मोशन यानी दस्त लगना
- उल्टी आना और पेट में दर्द
- बच्चे के हाथ-पैर में सूजन आ जाए
- मासपेशियों में दर्द
- सूखी खांसी
- शरीर और पैर में लाल चकत्ते पड़ जाएं
- होंठ लाल हो जाएं या फट जाएं
- चेहरा नीला पड़ जाए
- बच्चे में चिड़चिड़ापन दिखना
- पहले की अपेक्षा ज्यादा सो रहा हो
बच्चों को कराएं ब्रीदिंग एक्सरसाइज
बच्चे को गुब्बारा फुलाने के लिए दें, क्योंकि इससे उनके लंग्स मजबूत रहेंगे। जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोविड लंग्स पर ही अटैक करता है। आज के तौर में इंटरनेट पर भी आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज के तमाम वीडियो मिल जाएंगे। उन्हें देख आप खुद करें और बच्चों को भी ये एक्सरसाइज कराएं। इससे उनका ऑक्सीजन लेवल मजबूत होगा।
कोविड से बचाव में बच्चों की डाइट
बच्चों को गुनगुना पानी पीने को दें जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। उन्हें रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध दें, इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही उन्हें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों और सब्जियों का सेवन कराएं। उन्हें खट्टे फल खाने के लिए प्रेरित करें।
कोविड के बारे में बच्चों से न करें कोई बात
अगर आपका बच्चा कोरोना संक्रमित है तो उससे वायरस से डराएं नहीं बल्कि उसका हौंसला बढ़ाएं। बेहतर होगा अगर संक्रमित बच्चे से कोरोना से संबंधित कोई बातचीत न करें।
उसे कुछ मोमेंट्स के बारे में बातें शेयर करें। कोविड से अलग और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसकी सही जानकारी देना दें। उसे समझाएं कि अगर हम उचित देखभाल करेंगे तो चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।
डॉक्टर्स के इन टिप्स से आप घर बैठे करें शरीर में ऑक्सीजन लेवल और लंग्स की देखभाल
Source link