UAE दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शारजाह स्थित Sustainability and Waste Management Organization BEEAH Group के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान ग्रुप के CEO एवं वाइस-चेयरमैन Khaled Al Huraimel के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, सर्कुलर इकोनॉमी और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश एवं तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।बैठक में इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बायो-CNG और जीरो-वेस्ट लैंडफिल प्रोजेक्ट में BEEAH Group से सहयोग की संभावनाओं पर भी बातचीत की गई। मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल वेस्ट, सीवेज वेस्ट, वेस्ट री-प्रोसेसिंग और इनर्ट मटेरियल के ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण कर अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी ली।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने BEEAH Group के अधिकारियों को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले GIS 2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरे को मध्यप्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


