how to take apple cider vinegar for weight loss: Weight loss के लिए सुबह या शाम? जानें किस समय एप्‍पल साइडर विनेगर पीने से होता है ज्‍यादा फायदा – is it better to drink apple cider vinegar in the morning or at night

एप्पल साइडर विनेगर एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। सदियों से खाना पकाने और चिकित्सा में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले कई चमत्कारिक गुण हैं। जिनमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल हैं। इतना ही नहीं वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने , रक्त शकर्रा के स्तर को कम करने और डायबिटीज के लक्षणों में सुधार करने के लिए इसे पीना बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर के इतने गुणों के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इसे दिन के किस समय पीना चाहिए। सुबह या फिर रात।

सेब का सिरका चीनी को फर्मेंट करके बनाया जाता है। यह मैाजूद एक्टिव कंपाउड्स को एसिटिक एसिड में बदल देता है, जिससे हमें ढेरों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए इसका सेवन रोज करते हैं। लेकिन इसे पीने को लेकर अब भी भ्रम बना हुआ है। लोग कंफ्यूज हैं कि इसे पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है। आपकी मदद के लिए इस आर्टिकल में हम आपका भ्रम दूर करने की कोशिश करेंगे।

वजन घटाने में कैसे मददगार है सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर लैस कैलेारी के साथ बेस्ट डिटॉक्सीफाइंग ड्रिंक है। इसे पीने से ब्लड शुगा को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार और फैट बर्निंग प्रोसेस में तेजी आती है। सेब के सिरका के नियमित सेवन से ह्रदय स्वास्थ्य, सहनशक्ति अच्छी हो जाती है। कुछ अध्ययनों से अनुसार एप्पल साइडर विनेगर शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर वजन को कंट्रोल करते हैं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

कमर का साइज घटाने से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने तक, बहुत लाभकारी है सेब का सिरका

सेब का सिरका रात या दिन में पीना बेहतर है

कई लोग इस सवाल का जवाब जानने चाहते हैं कि सेब का सिरका रात में या फिर दिन कब पीना चाहिए। वैसे कुछ लोग सुबह के समय सबसे पहले नियमित रूप से ड्रिंक के डिटॉक्सीफाइंग और वेट लॉस के फायदे लेते हैं। तो कुछ भोजन से पहले ये ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। देखा जाए, तो दिन के समय इसका सेवन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आपका लक्ष्य क्या है, सेब साइडर विनेगर का सेवन उस पर निर्भर करता है। बताते हैं कैसे-

वेटलॉस के लिए सुबह सेब का सिरका पीना है बेहतर

सुबह सेब का सिरका पीने से वजन तेजी से घटता है और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। चूंकि, यह मुख्य रूप से एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट हैं, सुबह एप्पल साइडर सिरका घूंठ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। सुबह के समय इसे पीने वालों का मानना है कि यह पीएच लेवल को संतुलित करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे पीने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। यह थकान को दूर करके दर्द में कमी ला सकता है। हालांकि सेब के सिरके का तीखा स्वाद कुछ लोगों में मितली पैदा कर सकता है।

रात में सोने से पहले इस तरह करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

क्या रात में सेब का सिरका पीना फायदेमंद है

रात में एप्पल साइडर विनेगर पीना एक विकल्प है। लेकिन रात में सोने से पहले इसे पीने से वजन सीधे नहीं घटता। यह वजन बढ़ाने को प्रभावित करने वाले कारकों को नियंत्रित करने में मदद करता है। कुछ लोगों के अनुसार सोने से पहले सेब साइडर सिरका ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है और इसे पचाना बेहद आसान है। हालांकि खाना खाने के तुरंत बाद इसे पीने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

तो क्या करना चाहिए

सेब का सिरका दिन में कब पीना चाहिए, इसे लेकर कोई शोध नहीं है। लेकिन इसे खाली पेट पीने की सलाह जरूर दी जाती है। ऐसा करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा होता है। यह पाचन को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर जबरदस्त फैटलॉस होता है। इसलिए सुबह खाली पेट पीना अच्छा समय हो सकता है। इसे पीने के 20-30 मिनट बाद ही कुछ खाएं। यदि आप अतिरिक्त वजन घटाना चाहते हैं तो इसमें शहद, अदरक या नींबू मिलाकर पी सकते हैं।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here