HPSSC Recruitment 2020: सैकड़ों पदों पर भर्तियां, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक करें आवेदन – hpsssb tgt recruitment 2020 sarkari naukri hpsssb vacancies 943 posts last date extended lbs

SSC के तहत सैंकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं, जिन पर आवेदन करने के लिए अब कुछ दिन का ही समय बचा है. दरअसल, ये भर्तियां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSSB) की ओर से की जा रही हैं. हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 943 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के तहत टीजीटी, फार्मासिस्ट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, सहायक प्रोग्रामर, सीनियर सहायक, जूनियर ऑफिसर (IT), जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, स्टेनो-टाइपिस्ट और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की जाएंगी. बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया मार्च से ही जारी है.

कुल पदों की संख्या – 943

टीजीटी (आर्ट्स) 307 पद
टीजीटी (नॉन मेडिकल) 144 पद
टीजीटी (मेडिकल) 136 पद
मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड 2 154 पद
जूनियर ऑफिसर (आईटी) 5 पद
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 5 पद
सुपरवाइजर / वर्क इंस्पेक्टर 2 पद
फिशरीज सब इंस्पेक्टर 1 पद
फार्मासिस्ट (एलोपैथी) 19 पद
लैब असिस्टेंट 11 पद
रेडियोग्राफर (एलोपैथी) 80 पद
जूनियर टेक्नीशियन 7 पद
असिस्टेंट प्रोग्रामर 1 पद
सुपरवाइजर 1 पद
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) 3 पद
ऑपरेटर 5 पद
कंप्यूटर असिस्टेंट 10 पद
स्टेनो टाइपिस्ट 32 पद
जूनियर ऑफिसर 11 पद
जूनियर ड्रॉट्समैन 2 पद
वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर 3 पद
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट 4 पद

योग्यता एवं आयु सीमा

इन पदों पर नौकरी के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित हैं. जिसमें 10वीं पास से लेकर 12वीं और ग्रेजुएट्स तक के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है. वहीं, उम्र की बात करें तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल तक निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में टीचर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और हिमाचल के पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क की राशि 360 रुपये रखी गई है. वहीं, सामान्य IRDP, शारीरिक रूप से विकलांग, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, वार्ड ऑफ एक्ससेर्विमेन ऑफ हिमाचल, एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी, बीपीएल धारक आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 120 रुपये देने होंगे. इसके अलावा महिलाओं और दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

आवेदन की अंतिम तारीख

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च 2020 से जारी है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2020 थी. इसे बढ़ाकर 5 जून कर दिया गया था यानी 5 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

कैसे होगा चयन?

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. ये भर्तियां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत की जा रही हैं. इसलिए नौकरी का स्थान भी हिमाचल प्रदेश ही होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here