hrithik roshan calvin klein hoodie price: खरीदना है रितिक रोशन का ये वाइट हुडी? जेब करनी होगी इतनी ढीली – know the price of hrithik roshan calvin klein white hoodie

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

रितिक रोशन करोड़ों दिलों पर राज करने के साथ ही, करोड़ों रुपये के मालिक भी हैं। ऐसे में उनके लिए महंगे से महंगे ब्रैंड के कपड़ों से लेकर जूते, घड़ी, चश्मे आदि लेना कोई बड़ी बात नहीं है। यह स्टार तो कभी-कभी फोटोशूट के दौरान भी स्टाइलिश और विदेशी ब्रैंड के कपड़ों में नजर आ जाता है। ये क्लोद्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पहन कोई भी लड़का कूल दिखना चाहेगा। ऐसी आउटफिट्स में रितिक का कूल लुकिंग वाइट हुडी स्वैटशर्ट भी शामिल है।

एक मैगजीन फोटोशूट के लिए रितिक ने calvin klein का हुडी पहना था। यह ब्रैंड के CK50 LOGO RELAXED HOODIE कलेक्शन का हिस्सा था। इस कलेक्शन को ब्रैंड के 50 साल पूरे होने पर लॉन्च किया गया था। वाइट पर रेड लोगो काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। इसे रितिक ने ब्लू स्ट्रेट कट डेनिम के साथ पहना था, जिस पर वॉश्ड पैटर्न था। रितिक ने इसके साथ रेड ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन के स्नीकर्स पहने थे, जो उनकी हुडी से मैच करते हुए थे।

इस हैंडसम हंक पर यह लुक कितना शानदार लग रहा था, यह तो आप खुद ही तस्वीर में देख सकते हैं। इस स्टाइल को कोई भी लड़का आसानी से फॉलो कर सकता है। खासतौर से कॉलेज गोइंग बॉयज पर यह काफी फबेगा।

NBT

रितिक रोशन की हुडी

बात करें कीमत की, तो शॉपिंग वेबसाइट पर इसकी कीमत 99.50 डॉलर्स लिखी गई है। यह प्राइस भारतीय मुद्रा में करीब 7 हजार 600 होती है। यानी इसे कॉलेज गोइंग बॉयज कुछ महीने अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा करने के बाद आराम से खरीद सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here