HSLC Result 2020: Seba results 2020 out, Know how and where to Check – SEBA HSLC Result 2020 Assam: असम बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SEBA HSLC Result 2020 Assam: असम बोर्ड  के 10वीं का रिजल्ट,  ऐसे करें चेक

SEBA HSLC Result 2020 : बीते साल 15 मई को जारी हुआ था रिजल्ट

नई दिल्ली :

Assam HSLC Result 2020 : असम में आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. असम के सेकेंडरी एजूकेशन बोर्ड यानी SEBA ने  इस रिजल्ट को जारी किया है. यह रिजल्ट  आधिकारिक वेबसाइट में जारी कर दिया गया है. बीते इस रिजल्ट को 15 मई की तारीख में घोषित किया गया था. जिसमें 47.94 छात्र पास हुए थे. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर को इन वेबसाइट में डालना होगा. इसके बाद वह अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. गौरतलब है कि असम HSLC बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी को शुरू हुई थीं और 29 फरवरी को खत्म हो गई थीं. इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी और 22 जनवरी को हुई थीं.  रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें.  इसके अलावा अगर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट डाउनलोड न हो रही हो तो ऐप पर भी जाकर चेक कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर Assam HSLC result डालने पर कई ऐप हैं जहां पर रिजल्ट देखा जा सकता है. इस  साल असम बोर्ड की ओर से छात्रों को डिजिटल मार्कशीट भी दी जाएगी.

http://results.sebaonline.org/

https://resultsassam.nic.in/

Assam HSLC Result 2020: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • ऊपर दी गईं वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद मांगी जा जानकारी भरें
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं.

SEBA की ओर से सभी संस्थानों को एक पत्र लिखा गया है कि वे डिजिटल मार्कशीट की मान्यता स्वीकार करें. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए SEBA की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जरूरी डिटेल देने के बाद डाउनलोड की जा सकती है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here