कटनी के लमतरा में प्लास्टिक गोदाम और थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग

कटनी, मध्य प्रदेश: कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा स्थित सुभाष एंड कंपनी के एक प्लास्टिक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने पास की एक थर्माकोल फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, गोदाम में प्लास्टिक की बोरियों और बैगों का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही कुठला पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। देर रात तक कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई थीं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। गोदाम और फैक्ट्री मालिकों ने बताया कि आग लगने के समय अंदर कोई मजदूर मौजूद नहीं था। पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

बाइट: * डॉ. संतोष डहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here