hum aapke hain koun madhuri dixit look: lifestyle 26 years of movie hum aapke hain koun madhuri dixit character nisha best look

1/6

‘हम आपके हैं कौन’ के 26 साल, माधुरी के वो 5 लुक जो बने थे ट्रेंड सेटर

सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ को रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं। इस मूवी की न सिर्फ कहानी और ऐक्टिंग बल्कि ऐक्टर्स के आउटफिट्स भी काफी हिट हुए थे। खासतौर से माधुरी दीक्षित के किरदार निशा चौधरी के एक-एक कपड़े स्टाइल गोल्स देते नजर आए थे। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जो लड़कियों के बीच जबरदस्त हिट हुए थे, जिससे उन कपड़ों की मार्केट में डिमांड बढ़ गई थी। चलिए देखते हैं इस फिल्म के माधुरी के ऐसे ही 5 बेस्ट लुक्स, जो ट्रेंड सेटर बने।

2/6

पर्पल साड़ी

सॉन्ग ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ में माधुरी दीक्षित ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। सिल्क की इस साड़ी के पल्ले पर जरी और सीक्वंस वर्क किया गया था। पल्ले से मैच करती हुई कढ़ाई उनके थ्री फोर्थ स्लीव्स के ब्लाउज पर भी दिखाई दी थी। इस लुक के साथ माधुरी को मैचिंग चूड़ियां और गोल्डन मांगटीका, झुमके व चोकर हार पहनाया गया था।

3/6

कंट्रास्टिंग लहंगा

‘जूते दो पैसे लो’ गाने में माधुरी का लहंगा सबसे हटकर था। उनके लहंगे को प्लेन वाइट कलर का रखा गया था और उसके साथ पैरट ग्रीन कलर का सिल्क का ब्लाउज स्टिच किया गया था। वेस्ट लॉन्ग इस ब्लाउज में गले पर हेवी सिल्वर वर्क किया गया था, जो नेकलेस जैसा लुक दे रहा था। इसी वर्क को बॉर्डर पर भी दोहराया गया था। माधुरी ने इसके साथ मांगटीका और ईयरिंग्स पहने थे। उनका यह लहंगा लुक भी काफी हिट हुआ था।

4/6

येलो सूट

‘माई नी माई’ का येलो सूट भी हिट लुक्स में से एक रहा था। इस सूट में नेक पर रिच गोल्डन वर्क किया गया था, जो उसे उसका खूबसूरत लुक दे रहा था। इसके साथ शिफॉन की चुन्नी थी, जिस पर गोटा लगाया गया था। माधुरी को इसके साथ गोल्डन कंगन और हेवी ईयररिंग्स पहनाए गए थे।

5/6

फ्लोरल ड्रेस

‘पहला पहला प्यार है’ में लोगों को माधुरी और सलमान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस सॉन्ग में माधुरी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें अपर पोर्शन पर वाइट ऐंड पिंक मिक्स फ्लोरल प्रिंट था। इसके साथ उन्हें पर्ल जूलरी पहनाई गई थी। यह खूबसूरत ड्रेस भी मार्केट में छा गई थी।

6/6

नॉटी ऐंड स्टाइलिश निशा

फिल्म में सलमान और माधुरी की पहली मुलाकात का सीन भी अपने मस्तीभरे डायलॉग्स के लिए यादगार रहेगा। इसमें माधुरी को लाइट ब्लू डेनिम जींस के साथ वाइट टॉप और उस पर कलरफुल ओवरसाइज जैकेट पहनाई गई थी। इस पर ऐक्ट्रेस के कर्ली हेयर और ब्राइट स्माइल उन्हें बिल्कुल परफेक्ट लुक दे रही थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here