मैं लाड़ली बहनों को 1250 रुपये महीने दे रहा हूं तो कांग्रेस नेताओं को समस्या हो रही है : Shivraj Singh Chauhan

  • हम पैसे दे रहे तो कांग्रेसियों को दिक्कत, खुद तो पैसे देते नहीं थे : सीएम
  • कांग्रे​सी नेताओं ने लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाए : सीएम
  • हमारी सरकार बनने पर 3 हजार रुपये मासिक दिये जाएंगे : सीएम
  • मैं सत्ता के सिंहासन पर बैठकर आनंद उठाने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं : सीएम


भोपाल। कांग्रेसी आजकल बड़े परेशान हैं। कहते हैं कि हम चुपचाप पैसा डाल देंगे। भैया हम पैसा डाल रहे हैं तुम्हें दिक्कत क्या है। तुमने तो कभी डाले नहीं। मैंने लाड़ली बहन योजना बनाई तो कहने लगे ये तो वैसे ही है, फिर कहने लगे ज्यादा नाम ही नहीं आएंगे, फिर कहे पैसा नहीं देंगे, फिर कहे हजार ही देंगे, फिर कहने लगे बढ़ाएंगे नहीं। लेकिन आज प्रदेश में सवा करोड़ लाड़ली बहनें बन चुकी हैं, जिनका नाम छूट गया है, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शहडो​ल जिले में कहीं। मुख्यमंत्री ने शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा और जैतपुर विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सभा से पहले मुख्यमंत्री ने नवरात्र के पर्व पर मां कंकाली देवी और सिंहवासिनी की पूजा अर्चना भी की। आपको बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

Kankali Mata Mandir Shahdol MP


लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3 हजार रुपये : मुख्यमंत्री
लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत बहनों को दी जाने वाली राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 कर दिए हैं। अभी पैसे का इंतजाम कर रहा हूं और जैसे ही पैसे का इंतजाम हुआ। 1250 से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3000 करूंगा।
सिंहासन पर बैठकर आनंद नहीं उठाउंगा : शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री इस लिए नहीं हूं कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर केवल आनंद उठाऊँ, जनता की बेहतर से बेहतर सेवा कर पाऊँ इस लिए मैं मुख्यमंत्री हूँ। मुझे कंकाली मैया ने यही कहा कि तेरे लिए तो तेरी जनता ही भगवान है। मैं हमेशा कहता हूँ मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है और इसमें रहने वाली जनता मेरी भगवान है और इस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।


मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता


मुख्यमंत्री ने भरी सभा में एक मासूम बच्ची को बुलाया। उस बच्ची का नाम खुशबू है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अपने परिवार की यह बेटी है। खुशबू इसके माता पिता का स्वर्गवास हो गया है। यह मेरी बेटी है और मामा के रहते यह बेटी अनाथ कैसे रह सकती है। माता पिता नहीं तो खुशबू का मामा तो है। मेरी बेटी खुशबू चिंता मत करना। मुख्यमंत्री ने कहस कि अभी आचार संहिता है लेकिन मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि खुशबू की सम्पूर्ण व्यवस्था मामा करेगा। ताकि इसकी जिंदगी में कोई कष्ट-तकलीफ और परेशानी न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here