‘मुझे नहीं आती मराठी, मुझे निकाल कर दिखाओ’: हिंदी विवाद पर निरहुआ का खुला चैलेंज

मुंबई, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भाजपा नेता और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाए।

निरहुआ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं नहीं बोलता हूं मराठी। मुझे निकाल के दिखाओ। मैं खुला चैलेंज देता हूं। मैं यहीं रहता हूं।” उनके इस बयान ने राज्य में चल रही भाषा की राजनीति को और हवा दे दी है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों का देश है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। निरहुआ ने उन लोगों को चेतावनी दी जो भाषा के नाम पर “गंदी राजनीति” कर रहे हैं, और इसे “तोड़ने की राजनीति” करार दिया। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में कुछ संगठन हिंदी भाषी लोगों को निशाना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here