IAS जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, अपने चेंबर में महिला से रेप का आरोप, FIR lodged against IAS Janak Prasad Pathak accused of raping woman in his chamber | raipur – News in Hindi

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक फोटो)

जांजगीर एसपी पारुल माथुर ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आईएएस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही कलेक्टर द्वारा महिला को किए कई अश्लील मैसेजेस और कई अन्य सबूत भी जुटा लिए हैं.

रायपुर. छ्त्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक आईएएस (IAS) अधिकारी पर महिला से रेप (Rape) का आरोप लगा है. जांजगीर-चापा जिले में आईएएस जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. पूरी घटना 15 मई की बताई जा रही है. इस दौरान पाठक जांजगीर कलेक्टर थे. पीड़ित महिला का आरोप है कि पति को नौकरी से निकलाने की धमकी देकर कलेक्टर से उसे अपने चेंबर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया. बुधवार रात महिला ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया है. 

महिला का आरोप है कि 15 मई को आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने उसे पहले ऑफिस बुलाया. फिर हाथ पकड़कर अपने चेंबर लेकर गया और दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. घटना कलेक्ट्रेट की बताई जा रही है. पीड़ित महिला का पति शिक्षक बताया जा रहा है. पति को नौकरी से निकलने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप महिला ने लगाया है.

जांजगीर से रायपुर हुआ था तबादला

 मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही आईएएस पाठक का तबादला जांजगीर कलेक्टर से रायपुर में भू-अभिलेख संचालक के पद पर हुआ था. इसके बाद अब पीड़ित महिला ने बुधवार रात थाने में शिकायत दर्ज की है. बताया जा रहा है कि जनक प्रसाद पाठक के जांजगीर कलेक्टर रहने के दौरान पीड़िता करीब 1 महीने पहले उनसे किसी काम के सिलसिले में मिलने गई थी. इसके बाद तत्कालिन कलेक्टर पाठक ने महिला को 15 मई को बुलाया और फिर उसके साथ अपने ही चेंबर में दुष्कर्म किया. महिला ने घटना की जानकारी पहले अपने पति को दी. फिर पुलिस से मामले की शिकायत की. महिला की शिकायत के पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वहीं इस पूरे मामले में जांजगीर एसपी पारुल माथुर ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आईएएस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही कलेक्टर द्वारा महिला को किए कई अश्लील मैसेजेस और कई अन्य सबूत भी जुटा लिए हैं.

 ये भी पढ़ें: 

COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, चरोदा की 55 साल की महिला ने तोड़ा दम

 Chhattisgarh Weather Update: 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 4, 2020, 9:23 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here