IAS Abhishek Singh: आईएएस अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, शुरू की हीरोपंती, चुनाव भी लड़ेंगे

IAS Abhishek Singh Join Bollywood
IAS Abhishek Singh Join Bollywood

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) ने नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री मार ली है। उनका एक वीडियो सनी लियोन के साथ सामने आया है। आपको बता दें कि फरवरी महीने में गुजरात में आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी के दौरान इन्हें निलंबित किया गया था। अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निवासी हैं। उनकी पत्नी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durgashakti Nagpal) बांदा की कलेक्टर हैं।
युवा आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डालने के कारण चर्चा में आए थे। उन्हें अपने नए कार्यभार के बारे में पोस्ट करने के कारण फरवरी 2023 में सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

IAS Abhishek Singh

बता दें अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह के बारे में चर्चा है कि वो जल्द ही अपनी अगली पारी की शुरूआत सियासत में करेंगे। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कई फिल्मों में और गानों में अभिनय किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया था जिसमें मुंबई से भी कुछ फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

IAS Abhishek Singh with Sunny Leone


2022 में गुजरात चुनाव ड्यूटी से हटाए जाने के बाद अभिषेक सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को ‘पूरी विनम्रता’ के साथ स्वीकार किया था। एक्स पर पोस्ट में सिंह ने कहा था कि मेरा मानना ​​है कि इस पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं है। एक लोक सेवक, जनता के पैसे से खरीदी गई कार में, सार्वजनिक कर्तव्य के लिए रिपोर्टिंग कर रहा है, ये न तो प्रचार है न ही कोई स्टंट। इससे पहले अभिषेक सिंह को 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में इसे दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, बीच में वह मेडिकल लीव पर चले गए थे, इस वजह से दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर यानी उत्तर प्रदेश भेज दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here