IAS MEET 2022-23 : विनम्र रहकर कार्य करें, अंहकार शून्य रखकर कार्य करें : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल के आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में तीन दिवसीय आई.ए.एस. सर्विस मीट 2022-23 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते तीन साल के विराम के बाद शुक्रवार से राजधानी भोपाल में आइएएस सर्विस मीट फिर से हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन अकादमी में दीप प्रज्ज्वलित कर इस तीन दिवसीय मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप और हम मिलकर मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कोविड में टीम मप्र ने परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर दी थी, टीम मप्र को बधाई। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में कलेक्टरों की तारीफ की। डिंडोरी बड़वानी और सीहोर कलेक्टर की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा हमें विनम्र रहकर कार्य करना आना चाहिए। अंहकार शून्य रखकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सीएम ने अधिकारियों को सलाह दी कि आप अपने परिवार, बच्चों को समय जरूर दें। परेशानियों में से घर आने पर उत्साह मिलता है। टीम तनाव में न रहे, प्रसन्न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here