Thursday, April 18, 2024
HomeBreaking NewsMP कैडर के IAS प्रमोद अग्रवाल ने संभाली कोल इंडिया की...

MP कैडर के IAS प्रमोद अग्रवाल ने संभाली कोल इंडिया की कमान…

नईदिल्ली।आइएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के चेयरमैन पद संभाल लिया है। आज शाम प्रमोद अग्रवाल ने CIL की कमान संभाल ली। मध्‍य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी कोल इंडिया के 28वें चेयरमैन हैं। पिछले साल अगस्त महीने में दिल्ली में पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड  ने चेयरमैन पद के लिए प्रमोद अग्रवाल का चयन किया था।

कोल इंडिया चेयरमैन बनने से पहले वो मध्यप्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग में प्रधान सचिव थे। मौजूदा चेयरमैन  अनिल कुमार झा के सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली है। झारखंड के रांची के रहने वाले प्रमोद अग्रवाल की पढ़ाई लिखाई रामगढ़ में हुई। उनके परिवार का रांची में कारोबार है।

हालांकि वो मूल निवासी बिहार के हैं। प्रमोद अग्रवाल ने एमटेक किया है। मप्र में विभिन्न् पद पर रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर वे 2010 से 2011 तक केंद्रीय खेल एवं युवा मामले में संचालक पद पर रहे हैं। इसके बाद विनिवेश मंत्रालय में 4 मई 2011 से 20 जनवरी 2014 तक संयुक्त सचिव के पद पर रहे। फिलहाल वे तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS