ICC Men’s T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबले पर एड रेट्स में उछाल, 10 सेकेंड का स्लॉट 40 लाख तक

रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए 10 सेकेंड के टीवी एड स्लॉट की कीमत 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जबकि आमतौर पर बड़े विश्व कप मैचों में यह दर 20 से 25 लाख रुपये रहती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे टूर्नामेंट से ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को करीब 2000 करोड़ रुपये के विज्ञापन राजस्व की उम्मीद है।सीनियर स्पोर्ट्स एनालिस्ट और कमेंटेटर नीरज झा के अनुसार, लास्ट मिनट इन्वेंट्री की दरों में कम से कम 20 से 25 फीसदी का इजाफा हो चुका है और इस मुकाबले में हर सेकेंड के एड स्लॉट का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी 10 सेकेंड के विज्ञापन की दर 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

ग्लोबल मार्केटिंग फर्म Komerz के डायरेक्टर कुशल सांघवी का कहना है कि कंपनियां इस मैच के लिए हर हाल में एड स्पेस चाहती हैं और इसके लिए मुंहमांगी कीमत चुकाने को तैयार हैं। ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों की खास दिलचस्पी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here